सब्सक्राइब करें

योगी के गर्मी वाले बयान का असर: शामली में चला बुलडोजर... सपा नेता के चाचा के कब्जे से मुक्त कराई सरकारी भूमि, तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Apr 2022 08:30 PM IST
सार

सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन के कब्जे से ग्राम सभा की 8 बीघा भूमि पुलिस-प्रशासन ने मुक्त कराई। भूमि पर किए गए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।

विज्ञापन
UP: Government land freed from possession of Chacha of MLA Nahid Hasan demolished by JCB
शामली में चला बुलडोजर। - फोटो : amar ujala

सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन के कब्जे से ग्राम सभा की आठ बीघा भूमि पुलिस-प्रशासन ने मुक्त कराई। भूमि पर किए गए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया। साथ ही उगाई गई गेहूं की फसल की नीलामी कराई है।


 
मंगलवार को एसडीएम संदीप कुमार व सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम भूरा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने पहुंची। यहां कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक नाहिद हसन के चाचा सरवर हसन द्वारा कब्जाई गई ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया। भूमि के दोनों ओर जेसीबी मशीन से खाई खुदवा कर मेढ़बंदी करा दी गई। 

यह भी पढ़ें: याकूब पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी: पूर्व मंत्री को 24 घंटे में भेजना था नोटिस का जवाब, फैक्टरी से पकड़ा गया था पांच करोड़ का मीट

Trending Videos
UP: Government land freed from possession of Chacha of MLA Nahid Hasan demolished by JCB
शामली में सरकारी भूमि मुक्त कराई। - फोटो : amar ujala

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि करीब आठ बीघा ग्राम सभा की भूमि पर सपा विधायक नाहिद हसन के चाचा मोहल्ला आलदरम्यान निवासी सरवर हसन ने कई साल से कब्जा कर रखा था। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की रिपोर्ट तैयार की थी। जिस पर अवैध कब्जा कर फसल उगाई जा रही थी। जमीन को कब्जा मुक्त करा कर अपने कब्जे में ले लिया है। भूमि पर उगाई गई गेहूं की फसल की एक दिन पहले नीलामी करा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP: Government land freed from possession of Chacha of MLA Nahid Hasan demolished by JCB
सपा विधायक नाहिद हसन। - फोटो : amar ujala

जेल में बंद हैं सपा विधायक
15 जनवरी को सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन को पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चलने पर गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने विधायक को मुजफ्फरनगर जिला कारागार भेज दिया था। तभी से विधायक नाहिद हसन मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद हैं। गैंगस्टर एक्ट सहित अमानत में खयानत के दो मुकदमों में विधायक की जमानत नहीं हो सकी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोनों मुकदमों में जमानत के लिए 28 अप्रैल की तारीख लगी हुई है।

यह भी पढ़ें: देश की बेटी पर गर्व: अन्नू रानी ने फिर किया बड़ा कमाल, दिलचस्प है गांव की चकरोड़ से स्वर्ण तक की कहानी

UP: Government land freed from possession of Chacha of MLA Nahid Hasan demolished by JCB
शामली में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी के गर्मी निकालने वाले बयान का दिखा अस
सीएम योगी ने चुनाव के दौरान बयान दिया था कि कैराना और मुजफ्फरनगर की गर्मी 10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी। अब जिस तरह सपा विधायक नाहिद हसन के परिवार के सगे चाचा के कब्जे से सरकारी भूमि मुक्त कराई गई है, उससे यही चर्चा है कि सीएम योगी के बयान का असर दिखना शुरू हो गया है। प्रशासन जमीनों पर अवैध कब्जों से संबंधित गोपनीय रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Government land freed from possession of Chacha of MLA Nahid Hasan demolished by JCB
शामली में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

जमीन पर किया गया था निर्माण
इस भूमि पर अनाधिकृत भवन का निर्माण भी कराया गया था। भवन के पास ही बड़े-बड़े पिलर व लोहे का गेट लगाया गया था। मौके पर पहुंचे सरवर के पुत्र ने बताया कि यह भवन उनका नहीं हैं। किसी राजा नाम के व्यक्ति का हैं। जिसमें एक गत्ता फैक्ट्री थी, लेकिन मौके पर गत्ता फैक्टरी नहीं मिली। भवन के अंदर थोड़ा भूसा भरा हुआ था। जिसको पुलिस प्रशासन ने जेसीबी चलवा कर ध्वस्त करा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed