बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   weather news

Shamli News: रात में हल्की बारिश, सुबह को धूप और दोपहर में छाए बादल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
weather news
विज्ञापन
शामली। जिले में रात के समय बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई। सुबह धूप निकली और दोपहर में बादल छा गए। मौसम में बदलाव को लेकर गेहूं की फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
Trending Videos

जिले का मौसम बार-बार बदल रहा है। मंगलवार रात को बूंदाबांदी व हल्की बारिश हुई। सुबह को धूप निकली, लेकिन दोपहर में बादल छा गए। बादलों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेत में गेहूं की फसल तैयार है। कई स्थानों पर फसल पक चुकी है और किसान कटाई करने की तैयारी में हैं, लेकिन मौसम को देखकर किसान अभी गेहूं की फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान राममेहर व ओमकार सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल की कटाई करने के बाद बारिश होने से नुकसान होने की आशंका रहती है, इसलिए अभी कटाई शुरू नहीं कर रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद ही गेहूं की कटाई शुरू होगी। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस रहा। 16 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि इस सप्ताह शामली समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में हल्की वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि किसानों को सलाह दी जाती है कि कटी हुई फसल को बंडल बांधकर सुरक्षित स्थान पर भंडारित करें। यदि कटी हुई फसल खेत में है तो उसे एकत्र कर पॉलिथीन से ढके रहें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें। पानी जमा होने की स्थिति में खड़ी फसलों से वर्षा का पानी निकाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed