बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   crime news

Shamli News: कैफ की मौत पर गम में डूबा झिंझाना

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
झिंझाना। रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब गए झिंझाना के युवक कैफ की जिंदगी पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट ने पलभर में खत्म कर दी। सूचना पर कस्बे के लोग गम में डूब गए। हर किसी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया।
Trending Videos

कस्बे के ऊन रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी कैफ पुत्र जमील अपने परिवार के साथ पांच दिन पहले ही लुधियाना के जोधा क्षेत्र में मजदूरी करने गया था। मंगलवार देर शाम फैक्टरी में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसने वहां काम कर रहे मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कैफ की जान चली गई, जबकि अलीशा गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि जमील अपनी पत्नी मुनीजा, बेटे सैफ और कैफ के साथ-साथ साथी नौशाद और उसके बच्चों के साथ वहां काम कर रहा था। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जैसे ही घटना की खबर झिंझाना पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक के चाचा मोहसीन ने बताया कि परिवार बेहतर आजीविका की तलाश में लुधियाना गया था, लेकिन यह हादसा सब कुछ उजाड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर रात तक शव कस्बे में नहीं पहुंच सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed