बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cricket news

Shamli News: निरवाल एकेडमी ने जीता क्रिकेट मैच

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
cricket news
शामली की एकेडमी में क्रिकेट मैच जीतने पर खुशी मनाते ​खिलाड़ी। स्रोत कोच
विज्ञापन
शामली। शहर के नहर पटरी स्थित एकेडमी में बुधवार को मेपल्स एकेडमी और निरवाल एकेडमी के बीच क्रिकेट मैच हुआ। यह मैच निरवाल एकेडमी ने सात विकेट से जीत लिया।
Trending Videos

टॉस जीतकर मेपल्स एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मेपल्स की टीम 30 ओवर में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस टीम के खिलाड़ी आकाश ने सबसे अधिक 92 गेंदे पर 40 रन बनाए। निरवाल एकेडमी की टीम के खिलाड़ी सत्यम नैन ने पांच ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट और उज्जवल ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोर का पीछा करने मैदान में उतरी निरवाल एकेडमी की टीम ने 17.2 ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस टीम के खिलाड़ी सर्ज ने सबसे अधिक 33 गेंद में 31 रन सोहन ने 36 गेंद में 30 रन बनाए। मेपल्स एकेडमी के खिलाड़ी सचिन प्रजापति ने सात ओवर में 30 रन देकर एक विकेट और अंकुश ने छह ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच सत्यम नैन को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed