सब्सक्राइब करें

मर्डर: जान की भीख मांगता रहा जितेंद्र, लेकिन नहीं पसीजा हत्यारों का दिल, ताबड़तोड़ सीने में उतारीं आठ गोलियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 31 Mar 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Man murdered after calling from Home in Luhari village of Baghpat and see photos
UP Murder News: बागपत में हत्या - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बड़ौत के लुहारी गांव के जितेन्द्र हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। इस हत्याकांड के बारे में जिसने भी जाना उसकी ही रूह कांप गई। हत्याकांड में नामजद आरोपियों की धरपकड़ के लिए बुधवार को कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं, लेकिन आरोपियों का कहीं सुराग नहीं लगा। उधर, पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से भी सख्ती से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 



लुहारी गांव में जमानत पर बाहर आए जितेन्द्र (46) पुत्र वेदप्रकाश की घर से बुलाकर लुहारी-कोताना मार्ग पर सोमवार देर रात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पर एएसपी मनीष मिश्रा, सीओ भदौरिया व कोतवाल मगनवीर सिंह गिल भी पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक जितेन्द्र के साथ रहने वाले एक युवक सहित गांव के ही एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया था।

Trending Videos
UP Crime News: Man murdered after calling from Home in Luhari village of Baghpat and see photos
विलाप करती महिलाएं। - फोटो : amar ujala

वहीं, इस मामले में मृतक के भाई सुरेन्द्र पुत्र वेदप्रकाश ने गांव के ही राशन डीलर रहे जितेन्द्र पुत्र महक सिंह व आनंद पुत्र राजवीर को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल मगनवीर सिंह गिल ने लुहारी, राजपुर, खामपुर, बोहला, गौरीपुर, बिहारी सहित अन्य कई गांवों में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। सीओ हरीश भदौरिया का कहना था कि जल्द ही नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: Man murdered after calling from Home in Luhari village of Baghpat and see photos
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

जान बचाने के लिए भागता रहा था जितेंद्र
कुछ ग्रामीणों के अनुसार जिस समय जितेंद्र पर हमलावरों ने जान से मारने की नियत से हमला बोला था, तो जितेंद्र अपनी जान बचाने के लिए भागा था। इस दौरान जितेन्द्र ने खेत से काम कर गांव लौट रहे किसान के ट्रैक्टर पर चढ़कर व एक मकान में पीछकर जान बचाने का प्रयास किया था। वह आरोपियों से उसकी जान बख्शने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों ने एक के बाद एक आठ गोलियां मारकर जितेन्द्र को मौत के घाट उतार दिया।

UP Crime News: Man murdered after calling from Home in Luhari village of Baghpat and see photos
बागपत में हत्या - फोटो : amar ujala

सरसों चोरी में जेल गया था जितेंद्र 
लुहारी गांव निवासी आनंद पाल पुत्र राजवीर सिंह ने बीती 26 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था कि जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश, आशु, ओमप्रकाश, बुद्धप्रकाश व जितेंद्र पुत्र महक सिंह ने रंजिशन उसे व परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। जितेंद्र समेत अन्य पर उसके खेत में खड़ी सरसों की फसल भी काटकर चोरी करने का आरोप लगाया था।

पुलिस विवेचना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी जितेंद्र पुत्र वेदप्रकाश व बुद्ध प्रकाश पुत्र राजवीर निवासी लुहारी को गिरफ्तार कर लिया था और दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की सरसों की फसल भी जागोस के जंगल में एक खेत से बरामद कर ली थी। आरोपी जितेंद्र जेल भेजा था। फिलहाल जितेंद्र जमानत पर बाहर आया हुआ था।

विज्ञापन
UP Crime News: Man murdered after calling from Home in Luhari village of Baghpat and see photos
बागपत पुलिस - फोटो : amar ujala

आरोपी का कार्डधारकों को धमकाने का वीडियो हुआ था वायरल
जितेंद्र हत्याकांड में नामजद आरोपी जितेंद्र पुत्र महक सिंह गांव में राशन डीलर था। उसका गत दिसंबर में राशन कार्डधारकों को धमकाने का भी वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद आरोपी की दुकान को निलंबित कर जेल भेज दिया था। फिलहाल वह भी जमानत पर बाहर आया हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed