सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bharatendra said, Talib brothers are not businessmen but mafia

Bijnor News: भारतेंद्र बोले, तालिब बंधु कारोबारी नहीं माफिया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bharatendra said, Talib brothers are not businessmen but mafia
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी एक जिला एक माफिया बनाती है जबकि भाजपा सरकार एक जिला एक उत्पाद, योजना लाती है। ओडीओपी योजना से जिले के तमाम उद्यमियों को फायदा हुआ है। उद्यमी मुस्लिम भी हैं। रविवार को प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद ने कहा कि तालिब और खालिद के खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें महिला उत्पीड़न, एससीएसटी एक्ट, कब्रिस्तान कब्जाने आदि शामिल हैं। इस प्रकार के लोगों को उद्योगपति या कारोबारी बताना अनुचित है, ये माफिया हैं। इन्होंने गांव रतनपुर में सरकारी जमीन पर स्टोन क्रशर लगाया हुआ है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि इनकी आरा मशीन 19 फरवरी को सील की गई जोकि सील तोड़कर चलाई जा रही थी। इनके खिलाफ चल रही जांच को गति देने के मुझसे पहले कार्यकर्ता पहुंच गए थे। उन्होंने ड्रोन लेकर एक फिल्म भी बनवा ली। आरा मशीन चलने की मैंने शिकायत की। मैं शिकायतकर्ता हूं, ऐसा कोई नियम नहीं है जो मुझे आरा मशीन पर जाने से अवरुद्ध करता हो। जहां मेरे मतदाता या कार्यकर्ता को कोई भी दिक्कत आए, वहां मेरा पहुंचना जरूरी है। जांच में मैं अपना पक्ष क्यों नहीं रख सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी जांच सही नहीं हो रही थी। सील तोड़कर आरा मशीन चलाने में संलिप्ता नजर आ रही है। इस संलिप्तता को ही माफिया कहते हैं। गैरकानूनी काम पर संज्ञान नहीं लिया जाने से बढ़ावा मिलता रहता है। इसी प्रकार से मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद बनते हैं।
उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि माफिया पर सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि मुस्लिमों का प्रतीक माफिया नहीं हो सकता। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। कार्रवाई को हिंदू मुस्लिम के नजरिए से नहीं देखना चाहिए क्योंकि जिले में एक बड़े अपराधी आदित्य राणा मारा गया था तो किसी ने उसकी जाति या धर्म से जोड़कर नहीं देखा।
खालिद-तालिब को मिल रहे सपा के समर्थन पर बोले कि उस पार्टी के मुख्यमंत्री मंच पर अतीक के कुत्ते से हाथ मिलाते थे, इससे क्या मैसेज जा रहा था। कहा कि कार्रवाई नहीं होने की वजह से बिजनौर में भी अतीक अहमद खड़ा किया जा रहा है। इनकी जड़ें गहरी फैली हुई हैं। इन पर सख्त कार्रवाई हुई तो बहुत लोग लपेटे में आ जाएंगे। कहा कि तालिब और खालिद पर हो रही कार्रवाई से दिगंबर सिंह के पेट में दर्द क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed