सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two funerals took place simultaneously in Jhalra, every eye became moist.

Bijnor News: झलरा में एक साथ उठे दो जनाजे, हर आंख हुई नम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two funerals took place simultaneously in Jhalra, every eye became moist.
विज्ञापन
गजरौला शिव। शनिवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से गांव झलरा में मातम है। रविवार सुबह दोनों के जनाजे एक साथ उठे तो हर आंख नम हो गई। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos

झलरा निवासी सलमान और उसका साथी हारून शनिवार सुबह रोज की तरह बाइक से मजदूरी के लिए निकले थे। परिजनों को नहीं मालूम था कि यह उनकी आखिरी विदाई होगी। शाम तक घर लौटने वाले दोनों युवक इस बार कभी नहीं लाैटे। देर रात उनकी मौत की खबर गांव पहुंची। दोनों युवक किरतपुर क्षेत्र के एक गांव में पुताई का काम पूरा करने के बाद दूसरे काम की तलाश में सराय इम्मा गए थे। वहां से लौटते समय हाईवे पर हनुमान धाम के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। बताते हैं कि हादसे के बाद दोनों युवक काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन मौके से गुजरने वाले किसी भी राहगीर ने उनकी मदद नहीं की। समय पर सहायता न मिलने के कारण दोनों ने दम तोड़ दिया। इस बात को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed