{"_id":"69d2aaf8b5d065ace003b731","slug":"two-history-sheeters-arrested-in-encounter-one-shot-bijnor-news-c-27-1-bij1007-176237-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुठभेड़ में दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, एक को लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से नगीना निवासी बदमाश वाहिद उर्फ टल्ली घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से दो कट्टों में भरा गोमांस बरामद हुआ है।
सीओ डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश संरक्षित पशु के कटान करने की फिराक में हैं। पुलिस तुख्मापुर के जंगल में पहुंची तो सामने से एक कार व बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने बाइक रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार भागने लगा। बताया गया कि इसी दौरान बाइक फिसलने से कार भी अनियंत्रित हो गई तथा बाइक सवार के पैर पर चढ़ गई जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान कार चालक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी तथा भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में गोली कार चालक के बाएं पैर में लग गई। पुलिस ने दोनों घायलों को नगीना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी पहचान नगर के मोहल्ला कलालान निवासी वाहिद उर्फ टल्ली व अल्ताफ के रूप में हुई है।
पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, पशु वध के उपकरण, कार, दो कट्टों में करीब 55 किलो संरक्षित पशु का मांस व अवशेष बरामद किया है। सीओ ने बताया कि दोनों बदमाशों पर विभिन्न स्थानों में करीब दो-दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
Trending Videos