{"_id":"62447cd219cdc665ea593cb4","slug":"bijnor-police-have-revealed-a-big-case-and-three-accused-arrested-with-fake-currency-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असली सच: पूछताछ में खुला ऐसा राज, पुलिस अफसर भी हैरान, नेपाल से भी जुड़े हो सकते हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असली सच: पूछताछ में खुला ऐसा राज, पुलिस अफसर भी हैरान, नेपाल से भी जुड़े हो सकते हैं तार
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बिजनौर जनपद के नजीबाबाद में दो दिन पहले 58 हजार रुपये कीमत के नकली नोटों के साथ गुलफाम सहित तीन लोगों के पकड़े जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। गुलफाम अपने एक रिश्तेदार कय्यूम की पत्नी पर बुरी नजर रखता था, जिसके चलते कय्यूम ने उसे फंसाने के लिए नकली नोट का बैग उनकी कार में रखवा दिया और पुलिस को सूचना दे दी थी। लेकिन पुलिस ने घटना का सच सामने लाया तो अफसर भी हैरान रह गए।
पुलिस ने नकली नोटों के धंधे से जुड़े कय्यूम, वरुण और कौशल को गिरफ्तार किया है। जबकि गुलफाम और उसके दो साथियों को छोड़ दिया गया है।
Trending Videos
2 of 5
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- फोटो : amar ujala
इस मामले में बुधवार को गिरफ्तार आरोपी कय्यूम निवासी बुध बाजार कस्बा नूरपुर का रहने वाला है और फिलहाल मोहम्मद असलतपुरा मेहंदी का चौराहा गलशहीद मुरादाबाद में रह रहा था। वरुण और कौशल कृष्णरामपुर थाना स्योहारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने सौ के 525 जाली नोट, पांच सौ के 11 जाली नोट, कुल 58 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। 4830 रुपये असली नोट भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गुलाबबाड़ी चूड़ी वाली गली, थाना कटघर मुरादाबाद निवासी गुलफाम कय्यूम की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। उसी के मोहल्ले के शमशाद पुत्र युसूफ और शमशाद पुत्र अकबर भी उसका साथ देते थे।
4 of 5
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
इसी रंजिश में जाली नोट थमाकर इन्हें हरिद्वार भेज दिया और नजीबाबाद पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया था। अब असली आरोपियों को गिरफ्तार कर, उन्हें छोड़ दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
बरेली से लाए नकली नोट, नेपाल से भी जुड़े हो सकते हैं तार
जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों ने बरेली के गांव शाहपुरा थाना शीशगढ़ के रहने वाले पवन सिंह से नकली नोट लिए थे। इससे पहले भी ये जाली नोट भीड़भाड़ वाले बाजार में चला चुके हैं। पिछले काफी समय से आरोपी तस्करी कर रहे थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि नेपाल से बरेली के रास्ते नकली नोट लाकर भारत में खपाए जा रहे हैं। पूरा खुलासा पवन की गिरफ्तारी के बाद होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।