सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: जिसे गोद में खिलाया... उसी ने सीने में दाग दीं गोलियां, देखिए मर्डर की तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bijnor murder case: Ration dealer Devindra was murdered in family issue and see photos of murder
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

बिजनौर जिले के स्वाहेड़ी गांव में हुई राशन डीलर की हत्या के मामले में दोनों परिवारों के बारे में ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच दो साल पहले तक अच्छे संबंध थे। मरने वाले राशन डीलर देवेंद्र सिंह की उम्र 60 साल थी। जिन लोगों ने उसे मौत के घाट उतारा, देवेंद्र सिंह ने एक समय उन्हें भी गोद में खिलाया था। तब दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे और घर आना जाना था। पूर्व ग्राम प्रधान रामबहादुर और उनके बेटों ने राशन कोटे को लेकर शिकायत शुरू की तो दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो गई। 



स्वाहेड़ी के ग्रामीणों का कहना है कि पिछली योजना में रामबहादुर ग्राम प्रधान बने थे। बताया जा रहा है कि रामबहादुर ने ही प्रयास करके देवेंद्र सिंह को राशन का कोटा दिलवाया था। करीब तीन साल तक रामबहादुर के घर से ही राशन बांटा गया। दो साल पहले दोनों के बीच इसी राशन को लेकर अनबन हुई तो रामबहादुर और उसके बेटों ने अफसरों से देवेंद्र सिंह की शिकायत शुरू कर दी। यहीं से दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी बढ़ती चली गई और आना-जाना भी बंद हो गया।

Trending Videos
Bijnor murder case: Ration dealer Devindra was murdered in family issue and see photos of murder
bijnor news - फोटो : amar ujala

वहीं पिछले साल हुए ग्राम प्रधानी के चुनाव के बाद देवेंद्र सिंह ने रामबहादुर के घर से राशन कोटा भी उठवा लिया और अपने घर से ही राशन वितरण शुरू कर दिया था। ग्रामीण कहते हैं कि एक समय यह भी था जब देवेंद्र सिंह ने रामबहादुर के बच्चों को गोद में खिलाया था। एक छोटी सी रंजिश ने दो परिवारों में खूनी संघर्ष करा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bijnor murder case: Ration dealer Devindra was murdered in family issue and see photos of murder
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

चीखता रहा मोहित, भाग अतुल भाग, पापा को गोली मार दी...
स्वाहेड़ी में हुए हत्याकांड को लेकर शनिवार की दोपहर में एक वीडियो वायरल होने लगी। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राशन डीलर देवेंद्र सिंह के बेटे मोहित ने अपने मोबाइल से बनाई थी। इसमें मोहित मोबाइल का कैमरा ऑन करके अपने पिता देवेंद्र सिंह के पास जाने की कोशिश कर रहा था, तभी हत्यारोपी वहां पहुंच जाता है और देवेंद्र सिंह पर फायर झोंक देता है। 

इसके बाद वीडियो में मोहित के पीछे भी वह दौड़ता दिख रहा था। जिससे वह जान बचाकर झाड़ियां में छिपता नजर आया। इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें मोहित अपने भाई अतुल को भागने को कह रहा है। इसमें अतुल नजर तो नहीं आ रहा, लेकिन आवाज सुनाई दे रही है कि भाग अतुल भाग, पापा को दो तीन गोली मार दी है। क्या तुझे भी गोली लगी है। इस वीडियो में खेत में पड़ा देवेंद्र सिंह अचेत अवस्था में पड़ा दिखाई दे रहा है। वहीं फायरिंग की आवाज भी आ रही थी। 

Bijnor murder case: Ration dealer Devindra was murdered in family issue and see photos of murder
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में पांच लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। इसमें पूर्व ग्राम प्रधान रामबहादुर, उसके बेटे नवनीत, पिंकू, विपुल व एक अन्य अहसास के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमलों सहित अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

दोनों पक्ष कर रहे अपना महड़ा होने का दावा
पुलिस की माने तो यह महड़ा देवेंद्र सिंह का था। जो चार माह पहले चोरी हो गया था। मुकदमे में जिक्र किया गया है कि देवेंद्र और उसके बेटे अपना महड़ा लेने पहुंचे थे, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 

विज्ञापन
Bijnor murder case: Ration dealer Devindra was murdered in family issue and see photos of murder
बिजनौर में राशन डीलर की हत्या। - फोटो : amar ujala

50 साल पहले स्वाहेड़ी आया था देवेंद्र सिंह का परिवार
मृतक देवेंद्र सिंह आलोपुर का रहने वाला है। वह लगभग 50 वर्ष पूर्व परिवार सहित स्वाहेड़ी में आकर बस गए थे। इस समय वह गांव में राशन की दुकान चला रहे थे। जबकि राम बहादुर मुजफ्फरनगर के बेहड़ा गांव के निवासी थे जो लगभग 60 वर्ष पूर्व स्वाहेड़ी में आकर रहने लगे थे। वह गांव में किसान है, उनकी गांव में सीमेंट व लोहे की दुकान है।

फौज में है घायल मोहित, सोमवार को जाना था वापस 
मृतक देवेंद्र सिंह का लड़का मोहित फौज में है। उसकी उम्र 24 वर्ष है। वह मेरठ में नौकरी करता है। छुट्टी लेकर वह घर आया हुआ था। रविवार को उसका अवकाश समाप्त हो रहा था, उसे सोमवार को मेरठ में अपनी ड्यूटी ज्वॉइन करने के लिए जाना था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed