{"_id":"623c8f5122eb590bda3ccdf2","slug":"up-news-two-friends-have-died-by-drowned-in-ramganga-river-in-bijnor-city-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबीं दो जिंदगियां: पांच बहनों का इकलौता भाई था अर्श, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबीं दो जिंदगियां: पांच बहनों का इकलौता भाई था अर्श, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, गांव में पसरा मातम, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Mar 2022 09:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विलाप करते परिजन और किशोरों के फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बिजनौर में रामगंगा नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घर नहीं पहुंचने पर इनकी तलाश शुरू की गई तो बरखेड़ा घाट पर इनके कपड़े रखे मिले, जिसके बाद गोताखोरों ने नदी में इनकी तलाश की और दोनों के शव नदी से बाहर निकाले।
ठहरे हुए पानी में कुंड नहीं भांप पाए दोनों दोस्त
रामगंगा के ठहरे हुए पानी में गहरे कुंड को दोनों दोस्त नहीं भांप पाए। जिसमें पहुंचते हुए दोनों काल के गाल में समा गए। इसके बाद दोनों के शव बाहर निकाल लिए गए। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Trending Videos
2 of 7
किशोरों के फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
गांव बेरखेड़ा का रहने वाला अर्श मलिक (13) पांच बहनों का इकलौता भाई था। सबसे छोटा होने की वजह से परिवार में लाडला भी था। दोपहर में गर्मी लगी तो अर्श अपने दोस्त अयान के साथ रामगंगा में नहाने के लिए पहुंच गया। दोनों ने कपड़े किनारे पर रख नदी में नहाने के लिए छलांग लगा दी। नदी में एक स्थान पर कुंड होने के कारण दोनों उसमें फंस गए। जिसके कारण वे गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
गांव में पसरा मातम।
- फोटो : amar ujala
अर्श मालिक रामपुर घोघर के एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। उसकी मौत की खबर से ही बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दूसरा डूबने वाला अयान आठवीं में पढ़ता था। अयान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
4 of 7
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
कल से कर रहे थे नहाने की जिद
अयान के पिता लड्डन खां ने रोते-रोते बताया कि बुधवार को भी ये नहाने के लिए नदी पर जाने के लिए कह रहे थे। तब मना कर दिया था। काश आज भी मना कर दिया होता तो ये घटना न होती।
विज्ञापन
5 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम नहीं कराने पर अड़े रहे परिजन, किया हंगामा
नदी में डूबने से हुई दो किशोरों की मौत के बाद पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराना चाहती थी। पुलिस ने कई बार पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन, परिजनों ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं लोगों ने हंगामा भी किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।