{"_id":"623c6ad7a215ae720252c69c","slug":"bijnor-crime-news-kapil-was-murdered-by-friend-johnny-in-a-village-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मर्डर की तस्वीरें: काम का ठेका दिलाने ले गया दोस्त, मिल बैठकर पी शराब, फिर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर की तस्वीरें: काम का ठेका दिलाने ले गया दोस्त, मिल बैठकर पी शराब, फिर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Mar 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर में कपिल की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
Link Copied
बिजनौर जनपद के नहटौर में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक मजदूर ने पेंटर की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। दोनों झोपड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान हुए विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई और फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर परिजन और ग्रामीण थाने पर पहुंचे और नाराजगी जताई। परिजनों ने बुधवार देर रात तक पुलिस से शव लाने की मांग कर की।
Trending Videos
2 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
वीके इंटरनेशनल स्कूल के पीछे एक मकान का निर्माण चल रहा है। मकान के निर्माण में गांव चौहरा निवासी जॉनी मजदूरी का काम कर रहा था। वह बुधवार को गांव के ही कपिल कुमार (28) को रंगाई पुताई का ठेका दिलाने की बात कहकर अपने साथ लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
वहीं काम खत्म होने के बाद दोनों निर्माणाधीन मकान के पास एक झोपड़ी में बैठकर शराब पीने लगे। शराब पीने के दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि जॉनी ने कपिल कुमार के सिर पर ईंटों से कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को झोपड़ी से कुछ दूरी पर फेंककर जॉनी फरार हो गया।
4 of 5
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कपिल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर कपिल के परिजन और दर्जनों की संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए। उन्होंने बिना बताए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर विरोध जताया। बुधवार देर रात तक ग्रामीण पुलिस से युवक के शव को लाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पेंटर कपिल कुमार के परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपी जॉनी उससे रंजिश रखता था, इसी रंजिश में उसने कपिल की हत्या कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।