सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Murder of an elderly woman for just Rs 2000, accused arrested after encounter

Bijnor: महज 2000 रुपये के लिए कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया आरोपी; ऐसा हुआ खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 12 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

शेरकोट में 70 वर्षीय कश्मीरी देवी का शव मिला था। उसके चेहरे पर वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया। जब उसे घटनास्थल पर ले जाया गया, तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। 

Bijnor: Murder of an elderly woman for just Rs 2000, accused arrested after encounter
police - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग पर जंगल में हुई बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महज दो हजार रुपये की लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से लूटा गया सामान और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुए हैं।
Trending Videos

यह घटना 11 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब शेरकोट-अफजलगढ़ मार्ग से लगभग 200 मीटर अंदर जंगल में एक महिला का शव मिला था। पहचान के बाद मृतक की शिनाख्त नई बस्ती कालागढ़ निवासी कश्मीरी देवी (70) के रूप में हुई थी। महिला के चेहरे पर चोट के गंभीर निशान मिले थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी। इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने गहन जांच शुरू की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना से मिला सुराग
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके अलावा, मुखबिरों से मिली सूचनाओं और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नहटौर थाना क्षेत्र के नोधा निवासी जीशान पुत्र शराफत की पहचान मुख्य आरोपी के रूप में की।
 

आरोपी ने कबूला जुर्म, लूट के इरादे से की हत्या
पुलिस ने हिरासत में लिए गए जीशान से जब पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह महिला को बहला-फुसलाकर अफजलगढ़ मार्ग पर ले गया था और लूटपाट करने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया, तो उसने पास रखे पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।
 

मुठभेड़ और गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, जब आरोपी जीशान को लूटा गया सामान बरामद कराने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने पुलिस टीम पर अपने छिपाए हुए तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
 

ये किया बरामद
पुलिस ने आरोपी जीशान के कब्जे से मृतका कश्मीरी देवी का मोबाइल फोन, घटना के समय लूटे गए दो हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त की गई बाइक और हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में एक अलग मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

आपराधिक प्रवृत्ति का है आरोपी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी जीशान का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ शेरकोट और नहटौर थानों में पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 30 नवंबर 2025 को भी उसने मोहल्ला निवासी जहीर अहमद के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरी का प्रयास किया था और पकड़े जाने पर हमला कर फरार हो गया था।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में पत्नी की हत्या, मौत होने तक मारता रहा खुरपी, बुजुर्ग मां के सामने की वारदात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed