फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगीराज 2.0: दयाशंकर, जेपीएस राठौर और दानिश अंसारी समेत इन मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तो खन्ना का कद घटा

Tue, 29 Mar 2022 11:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Mar 2022 11:14 AM IST
विज्ञापन
Yogi 2.0 Cabinet Big Responsibility To New Faces In Yogi Cabinet Old Department To Five Ministers, Suresh Kumar Khanna Stature Reduced
UP Yogi Govt 2.0 Cabinet - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी देकर एक ओर जहां नई लीडरशिप तैयार करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाया है। वहीं युवाओं और महिलाओं को भी महत्वपूर्ण विभाग सौंपकर वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। कैबिनेट मंत्री बनीं बेबीरानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार जैसा महत्वपूर्ण विभाग सौंपा गया है। योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा जैसा बड़ा महकमा देकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने का साथ शिक्षा में संघ परिवार का एजेंडा लागू करने की कमान सौंपी है। प्रदेश के पर्यटन विकास के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रतीक स्थलों के विकास के लिए पर्यटन मकहमे की जिम्मेदारी जयवीर सिंह को दी गई है। संदीप सिंह को बजट और मानव संसाधन की दृष्टि से काफी अहम बेसिक जैसा विभाग सौंपा गया है। पहली बार मंत्री बने जेपीएस राठौर को सहकारिता मंत्रालय की कमान सौंपकर केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के एजेंडे को लागू करने की जिम्मेदारी दी गई है। 
Yogi 2.0 Cabinet Big Responsibility To New Faces In Yogi Cabinet Old Department To Five Ministers, Suresh Kumar Khanna Stature Reduced
जेपीएस राठौर और दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग की कमान तेज तर्रार दयाशंकर सिंह को सौंपकर विभाग की छवि सुधारने के साथ सड़क परिवहन की दृष्टि से यूपी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। असीम अरुण को समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग देकर दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई है।
Yogi 2.0 Cabinet Big Responsibility To New Faces In Yogi Cabinet Old Department To Five Ministers, Suresh Kumar Khanna Stature Reduced
रजनी तिवारी, विजय लक्ष्मी गौतम और दानिश अंसारी - फोटो : अमर उजाला
अनूप प्रधान व सतीश शर्मा सीएम से संबद्ध
राज्यमंत्रियों में अनूप प्रधान वाल्मीकि को राजस्व और सतीश शर्मा को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों को अपने साथ संबद्ध रखा है। मयंकेश्वर शरण सिंह संसदीय कार्य तथा चिकित्सा स्वास्थ्य, दिनेश खटीक व रामकेश निषाद जलशक्ति, संजीव गोंड समाज कल्याण, बलदेव सिंह औलख कृ षि, अजीत पाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, जसवंत सैनी संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास, मनोहर लाल मन्नू श्रम एवं सेवायोजन, संजय गंगवार गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, बृजेश सिंह लोक निर्माण, केपी मलिक वन एवं पर्यावरण, सुरेश राही कारागार, सोमेंद्र तोमर ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, प्रतिभा शुक्ला महिला कल्याए, बाल विकास एवं पुष्टाहार, राकेश राठौर गुरु नगर विकास, रजनी तिवारी उच्च शिक्षा, दानिश आजाद अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज से संबद्ध रहेंगे। विजय लक्ष्मी गौतम उप मुख्यमंत्री से संबद्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yogi 2.0 Cabinet Big Responsibility To New Faces In Yogi Cabinet Old Department To Five Ministers, Suresh Kumar Khanna Stature Reduced
नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : amar ujala
नंदी से फिसला अवस्थापना
नंदी को औद्योगिक विकास विभाग की कमान जरूर सौंपी गई है, लेकिन इसका महत्वपूर्ण हिस्सा अवस्थापना मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है। जानकारों का कहना है कि औद्योगिक विकास में अवस्थापना का हिस्सा बेहद अहम है। 
विज्ञापन
Yogi 2.0 Cabinet Big Responsibility To New Faces In Yogi Cabinet Old Department To Five Ministers, Suresh Kumar Khanna Stature Reduced
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
पांच मंत्रियों को पुराने विभाग, खन्ना का कद घटा
सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, भूपेंद्र चौधरी, कपिलदेव अग्रवाल और रवींद्र जायसवाल को पुराने विभाग ही मिले हैं। सुरेश खन्ना का कद भी घटा है। उनसे चिकित्सा शिक्षा छिन गया है। अब उनके पास वित्त और संसदीय कार्य ही रह गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed