{"_id":"5a79643a4f1c1bf07b8b5c50","slug":"foreign-women-said-i-will-not-come-in-kashi-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा विश्वनाथ मंदिर आई विदेशी महिला बोली, अब कभी नहीं आऊंगी काशी, इस कारण हुई आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा विश्वनाथ मंदिर आई विदेशी महिला बोली, अब कभी नहीं आऊंगी काशी, इस कारण हुई आहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 07 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
spanish woman bag theft
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ दिनों से लगातार काशी की साख पर बट्टा लग रहा है। जिससे न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अध्यात्मिक नगरी की बदनामी हो रही है। बाबा भोले की नगरी काशी में ऐसा क्या हुआ इस विदेशी महिला के साथ कि उसने काशी न आने की कसम खा ली। आगे की स्लाइड्स में जाने पूरा मामला...
स्पेन से काशी आया दल
- फोटो : अमर उजाला
स्पेन के बार्सिलोना शहर से एक ही परिवार के सात सदस्य रविवार को काशी भ्रमण पर यहां पहुंचे थे। इनमें से एक जोसेफ फर्नांडिस का आरोप है कि महिला सुरक्षाकर्मी ने चेकिंग के दौरान उसके पैसे निकाल लिए गए। बाद में जांच के नाम पर उसे सरस्वती फाटक एवं छत्ता द्वार पर करीब पांच घंटे तक बैठाए रखा गया।
spanish woman bag theft
- फोटो : अमर उजाला
आरोप यह भी है कि पुलिस ने दबाव डालकर उससे मनमाने तरीके से तहरीर लिखवाई और उस आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया। महिला पर्यटक का कहना है कि वह मामले की शिकायत भारत स्थित स्पेन के दूतावास करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी100
- फोटो : amar ujala
जोसेफ फर्नांडिस का कहना है कि पहले चोरी की घटना और फिर छानबीन व मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की बेवजह लेटलतीफी से वह बहुत परेशान हुईं। जांच के नाम पर यहां-वहां दौड़ाया गया। पुलिस की कारगुजारियों ने न सिर्फ विदेशी महिला पर्यटक और उनके परिवार को आहत किया बल्कि धार्मिक-सांस्कृतिक शहर के रूप में दुनिया में ख्यात काशी की छवि भी धूमिल की।
विज्ञापन
demo pic
विदेशी महिला पर्यटक को तत्काल समुचित सहायता और रुपये की बरामदगी की तत्परता के बजाए पुलिस ने पहले मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो जैसे-तैसे चोरी का मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। काशी विश्वनाथ मंदिर में चोरी की घटना से स्पेन की जोसेफ फर्नांडिस बेहद आहत नजर आईं।