फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें पीएम मोदी के बनारस दौरे के लिए ऐसे हो रहीं तैयारियां

Sun, 16 Sep 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 16 Sep 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
PM modi tour in varanasi saw pictures of preparation
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को बनारस के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप में देने में जुटा है। एसपीजी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
PM modi tour in varanasi saw pictures of preparation
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी के मंच से लेकर सुरक्षा तक की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। कार्यक्रम के पूर्व हेलीपैड पर फ्लीट रिहर्सल हुआ। प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में एसपीजी, एनएसजी कमांडो और केंद्रीय खुफिया इकाइयों के जवान तैनात रहेंगे। 

 
PM modi tour in varanasi saw pictures of preparation
varanasi - फोटो : amar ujala
पीएम मोदी काशी में करीब 18 घंटे प्रवास करेंगे। दौरे के दौरान पीएम मोदी पहले दिन अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाएंगे। इसके लिए काशी में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को खास बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi tour in varanasi saw pictures of preparation
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए शहर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी संभावित रूटों पर टूटी सड़कों की मरम्मत और साफ सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। नगर निगम और पीडब्लूडी तेजी से काम में जुटे हैं ताकि प्रधानमंत्री के आगमन तक शहर की सड़कें गड्ढा मुक्त और काफी हद तक साफ सुथरी नजर आएं। नगर क्षेत्र की व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त की जा रही हैं।

 
विज्ञापन
PM modi tour in varanasi saw pictures of preparation
varanasi - फोटो : amar ujala
सड़कों के दोनों किनारों और डिवाइडरों को साफ किया जा रहा है। विश्वनाथ मंदिर, डीरेका और बीएचयू प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हैं। इसलिए महमूरगंज, रथयात्रा, मंडुवाडीह, मलदहिया, सिगरा, फातमान रोड की मरम्मत करने का काम शुरू हो गया है। इन सड़कों के गड्ढों को गिट्टियां भरकर पाटा गया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed