{"_id":"5e708bb48ebc3ea4aa44952f","slug":"sara-ali-khan-worship-at-kashi-vishwanath-temple-controversy-over-touch-vision-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के बाद विवादों में घिरीं सारा अली खान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के बाद विवादों में घिरीं सारा अली खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 17 Mar 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान ने मां अमृता सिंह के साथ की पूजा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के स्पर्श दर्शन व पूजन पर विवाद उठ खड़ा हुआ है। काशी के विद्वानों ने इसे मंदिर की परंपरा के विपरीत बताया है। काशी विकास समिति ने भी इस पर रोष जाहिर किया है।
2 of 5
सारा ने रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के काशी विश्वनाथ मंदिर में षोडशोपचार दर्शन पूजन किया था। मंदिर प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। काशी विकास समिति के महासचिव चंद्रशेखर कपूर का कहना है कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अनार्यों और गैर सनातनधर्मियों का प्रवेश पूरी तरह से निषिद्ध है। बावजूद इसके सारा अली खान ने रविवार को बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन किए।
3 of 5
काशी विश्वनाथ गली में सारा अली खान।
गैर सनातनधर्मियों के लिए मंदिर में केवल शिखर दर्शन की व्यवस्था है। मंदिर प्रशासन को इस मामले की जांच करानी चाहिए कि किसने सारा और उनकी मां अमृता सिंह को दर्शन-पूजन कराया। काशी विद्वत परिषद के डॉ. रामनारायण द्विवेदी का कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के पुजारियों ने अगर स्पर्श दर्शन कराया है तो यह गलत है। इसको मंदिर प्रशासन को संज्ञान में लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इस मामले में काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह का कहना है कि सारा अली खान के मंदिर में दर्शन पूजन की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने न तो कोई प्रोटोकाल में दर्ज कराया है और न ही हेल्पडेस्क पर भी कोई सूचना है।
विज्ञापन
5 of 5
काशी विश्वनाथ मंदिर
इससे पहले मार्च 2005 में पॉप गायिका पार्वती खान ने भी काशी विश्वनाथ मंदिर में चुपके से दर्शन-पूजन किया था। इसको लेकर भी काफी विवाद हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।