{"_id":"5b9e3c48867a557ea94a596e","slug":"varanasi-people-will-celebrate-birthday-his-mp-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने में जुटे काशीवासी, हो रही खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जन्मदिन को यादगार बनाने में जुटे काशीवासी, हो रही खास तैयारी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय बनारस दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी यहां पर अपना 68 वां जन्मदिन भी मनाएंगे। इसके मद्देनजर तैयारियां काफी जोरों से चल रही है। काशीवासी अपने सांसद का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए विभिन्न तैयारियां कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सार्वजनिक स्थलों पर दीपदान होगा। वहीं भाजपा ने पीएम के जन्मदिन को अलग-अलग तरीके से मनाने की तैयारी की है। तैयारियों के तहत कहीं रक्तदान होगा तो गरीब बस्तियों के बच्चों के बीच कार्यकर्ता केक काटेंगे।
varanasi
- फोटो : amar ujala
पीएम मोदी 17 सितंबर को रोहनिया क्षेत्र के नरउर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने आ रहे हैं। विद्यालय में पांचवी का विद्यार्थी राहुल इस बात से खुश है कि स्कूल में केक कटेगा। वह छूटते ही कहता है- मोदी आएंगे और जन्मदिन मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
विद्यालय से ही लगते बाबा बाणासुर मंदिर के प्रांगण में बैठे कुछ बुजुर्ग हर काम को निहार रहे हैं। प्रधानमंत्री से आपकी क्या उम्मीदे हैं? इस सवाल के जवाब में छेदी सिंह कहते हैं- हमारे बड़े भाग्य हैं कि मोदी आ रहे हैं। गांव में बहुत काम हो रहे हैं। इतना देकर जाएंगे कि संभलेगा नहीं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
स्कूल में एक बाल संसद का गठन किया गया है। श्वेता इसकी प्रधानमंत्री और अविनाश उपप्रधानमंत्री हैं। शिक्षा विभाग शुभम कुमार के पास है और समर उप शिक्षामंत्री हैं। पुस्तकालय एवं विज्ञान विभाग आंचल के पास, वैष्णवी उप पुस्तकालय मंत्री, सांस्कृतिक विभाग काजल तो उप संस्कृति मंत्री ज्योति हैं। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग अजीत, उप स्वास्थ्यमंत्री क्षितिज, खेल-कूद विभाग आर्यन के पास है तथा उप खेल-कूद मंत्री गौरी हैं। स्कूल की लाइब्रेरी में चार्ट लगाकर इसकी जानकारी दी गई है।