{"_id":"600bbfb68ebc3e317b355f93","slug":"varanasi-shooting-man-shot-father-and-son-in-dispute-of-pual-on-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: रास्ते में रखा पुआल बना विवाद की जड़, युवक ने पिता-पुत्र को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: रास्ते में रखा पुआल बना विवाद की जड़, युवक ने पिता-पुत्र को मारी गोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 23 Jan 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
वाराणसी में शनिवार की सुबह एक युवक ने गांव के पूर्व प्रधान और उसके बेटे को गोली मार दी। गोली मारने की वजह रास्ते में रखा पुआल होना बताया जा रहा है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। देखें अगली स्लाइड्स...।
Trending Videos
2 of 6
चौबेपुर क्षेत्र के पूरनपट्टी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र कुमार पांडेय(65) के निजी नलकूप के पास रास्ते मे पुआल पड़ा था। पड़ोसी युवक उसी रास्ते से कार लेकर आता-जाता था। रास्ते में पुआल रखा होने के कारण 10 दिन पहले सुरेंद्र पांडेय के बेटे पवन ऊर्फ सीटू(26) से पड़ोसी युवक की कहासुनी हुई थी। उसी दौरान युवक ने गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
ग्रामीणों के अनुसार, पड़ोसी युवक शुक्रवार की रात आठ बजे अपने घर आया और दरवाजे पर दो-तीन राउंड हवाई फायरिंग की, तब भी किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। शनिवार की सुबह चारा-पानी डालने के बाद गाय को बांध कर बगल में खेत की ओर खड़ा होकर पवन लघुशंका करने लगा।
4 of 6
इसी दौरान पड़ोसी युवक ने पिस्टल से पीछे से दो गोली मारी तो चिल्लाते हुए पवन भाग गया। पिस्टल से निकली गोली पवन के पेट और पैर में लगी। इसके साथ ही गाय के पैर में भी एक गोली लगी। पवन का शोर सुन कर सुरेंद्र पांडेय दौड़े तो उनके जांघ में भी पड़ोसी युवक ने एक गोली मार दी।
विज्ञापन
5 of 6
अस्पताल में घायल को कराया भर्ती।
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से .32 बोर पिस्टल का एक खोखा बरामद किया है। सीओ पिंडरा अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।