{"_id":"6a2534472056ab6ffa05b083","slug":"haldwani-fire-incident-a-single-spark-from-short-circuit-near-shutter-reduced-entire-warehouse-to-ashes-2026-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी ने जला डाला पूरा वेयरहाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी ने जला डाला पूरा वेयरहाउस
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:52 PM IST
सार
हल्द्वानी में अमेजन के गोदाम में आग मुख्य शटर के पास गुजर रही तार में चिंगारी निकलने से लगी। हाउस अग्निकांड में 30 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गोदाम के भीतर रखे सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड रजिस्टर जलने के कारण नुकसान के सटीक आंकड़ों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
1 of 10
Haldwani Fire
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं दो गाड़ियां आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। यह पूरी घटना गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसकी डीवीआर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
हादसे की शुरुआत गोदाम के अंदर स्थित मुख्य शटर के पास गुजर रही तार में चिंगारी निकलने से हुई। महज 10 से 15 सेकेंड के भीतर चिंगारी शटर से सटे ई-लोडर टेंपो पर गिरी और उसने आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में यह आग पास में चार्ज हो रहे ई-स्कूटी तक पहुंच गई। स्कूटी भी धू-धू कर जलने लगी।
2 of 10
अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग में जले वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लपटें तेजी से ऊपर उठीं और छत व दीवारों पर लगी फोम की शीट को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद कमरे में रखे पार्सल धू-धू कर जल उठे। आग नरेंद्र और अमित के कमरे में पहुंची और एसी भी जलने लगा। इससे अंदर रखा सामान और दोनों युवकों के मोबाइल भी जल गए। गोदाम में छह अलमारी भी जल गईं। इसमें कंपनी से जुड़े कागज और पार्सल रखे हुए थे। गोदाम के बाहर खड़े दो लोडर वाहनों को हल्का नुकसान हुआ है।
Trending Videos
3 of 10
अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पार्सल से भरा था गोदाम, 30 लाख के नुकसान का अंदेशा
वेयरहाउस अग्निकांड में 30 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गोदाम के भीतर रखे सारे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और रिकॉर्ड रजिस्टर जलने के कारण नुकसान के सटीक आंकड़ों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अमेजन का वेयर लगभग पांच हजार स्क्वायर फीट में बना हुआ है। यहां न केवल हल्द्वानी शहर, बल्कि पूरे कुमाऊं क्षेत्र के अन्य शहरों में डिलीवर होने वाले पार्सल रखे जाते थे। अंदेशा है कि जब यह हादसा हुआ, उस वक्त भी गोदाम के अंदर सैकड़ों पार्सल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी शहर में अमेजन के माध्यम से रोजाना औसतन 200 के करीब डिलीवरी की जाती है। दमकल विभाग का कहना है कि दो गाड़ियों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अलमारियों के जलने से करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि, कंपनी के स्तर पर जले पैकेट की वास्तविक कीमत का आकलन कर उसे जोड़ा जाएगा, तभी इस अग्निकांड से हुए असली आर्थिक नुकसान की तस्वीर साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
5 of 10
अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग में जले वाहन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमेजन के वेयर हाउस के लिए नहीं ली गई थी दमकल से एनओसी
जीतपुर नेगी में अमेजन के जिस वेयर हाउस में शुक्रवार रात अग्निकांड हुआ था, उसे चलाने के लिए दमकल विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया था। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो प्रारंभिक जांच में यह तथ्य उजागर हुआ। प्रारंभिक जांच में दमकल विभाग की लापरवाही भी सामने आई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।