{"_id":"61017870c2714b16f6092da7","slug":"indian-idol-12-neha-kakkar-will-not-be-part-of-finale-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Idol 12: फिनाले एपिसोड में शामिल नहीं होंगी नेहा कक्कड़? इस वजह से लिया फैसला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Indian Idol 12: फिनाले एपिसोड में शामिल नहीं होंगी नेहा कक्कड़? इस वजह से लिया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Wed, 28 Jul 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘इंडियन आइडल सीजन 12’ फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। 15 अगस्त को शो का फिनाले एपिसोड प्रसारित होगा जिसके लिए जजेस को टॉप-3 चुनना होंगे। इंडियन आइडल पिछले बारह सालों से चला आ रहा है और दर्शकों के बीच हर वर्ष यह लोकप्रिय रहता है। शो को रोचक बनाने के लिए इसमें ट्विस्ट भी डाले जाते हैं। शो पर सिंगिग के अलवा खूब सारी मस्ती भी होती है। पिछले काफी समय से नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 12 से दूर हैं। नेहा की जगह उनकी बहन सोनू कक्कड़ इन दिनों शो में उनकी जगह बतौर जज नजर आ रही हैं। ऐसे में अब फैंस की निगाह इस पर है कि क्या नेहा शो के फिनाले में नजर आएंगी? हालांकि, अब इस बारे में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 12 में अब नहीं दिखाई देंगी और ना ही सिंगर फिनाले एपिसोड में शामिल होंगी।
2 of 5
नेहा कक्कड़
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेहा बीते कई सीजन्स से इंडियन आइडल शो को जज कर रही हैं। ऐसे में अब सिंगर ब्रेक लेना चाहती हैं। अब नेहा अपने पति रोहनप्रीत संग कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं। इस वजह से वो इंडियन आइडल 12 शो जज नहीं कर रही हैं। उनकी जगह शो में सोनू कक्कड़ ने ले ली है और अब वही शो के अंत तक रहेंगी।
3 of 5
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह
- फोटो : Insatagram- @nehakakkar
इसके अलावा सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ की प्रेग्नेंसी की खबरें भी आई हैं। दरअसल, नेहा की देख लगातार दावा किया जा रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं और इसीलिए वह अब इंडियन आइडय से दूर हैं। हालांकि इस बात पर भी नेहा की तरफ से मुहर नहीं लगाई गई है।
शो में बने हुए हैं टॉप-6
रविवार वाला एपिसोड जब खत्म होने आया तो सभी को उम्मीद थी कि अब किसी एक प्रतिभागी को जीत के इतना करीब आकर घर लौटना होगा लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। किसी भी सिंगर को शो से बाहर नहीं किया गया जिसका मतलब यह है कि शो में अभी भी टॉप-6 ही शेष हैं।
विज्ञापन
5 of 5
इंडियन आइडल 12
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें इंडियन आइडल की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है जिसमें कुछ चुनिंदा कंटेस्टेंट्स के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल होंगे। इतना ही नहीं बल्कि मेकर्स शो के फिनाले को और भी ग्रैंड बनाने के लिए इसे 12 घंटों तक ऑन एयर करने की तैयारी में हैं। सोनी टीवी पर 12 घंटों तक ऑन एयर किया जाएगा जिसमें पिछले सभी सीजन के विजेता परफॉर्म करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।