सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का विंडसर कैसल में अंतिम संस्कार

पीटीआई, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 18 Apr 2021 06:11 AM IST
सार

  • बीते शुक्रवार को 99 साल की उम्र में हुआ था निधन 
  • अंत्येष्टि के समय उन भजनों और सिद्धांतों का पाठ किया गया
  • उनकी पत्नी एलिजाबेथ द्वितीय, ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल की सेवा में उनकी अटूट निष्ठा की झलक दिखी
  • ड्यूक का ताबूत लैंड रोवर कार में ले जाया गया जो कभी उन्होंने खुद डिजाइन की थी

विज्ञापन
Britain: Duke of Edinburgh Prince Philip was cremated at Windsor Castle
एडिनबर्ग में प्रिंस फिलिप विंडसर कैसल में अंतिम संस्कार - फोटो : PTI

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का शनिवार को विंडसर कैसल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंत्येष्टि समारोह में उनकी पत्नी एवं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्यों के एक छोटे समूह का नेतृत्व किया। अंत्येष्टि के समय उन भजनों और सिद्धांतों का पाठ किया गया जो राजपरिवार के दिवंगत सदस्य ने अपने लिए खुद ही चुने थे और जिनमें उनकी पत्नी एलिजाबेथ द्वितीय, ब्रिटेन और राष्ट्रमंडल की सेवा में उनकी अटूट निष्ठा की झलक दिखी।

Trending Videos

बीते शुक्रवार को 99 साल की उम्र में हुआ था निधन

Britain: Duke of Edinburgh Prince Philip was cremated at Windsor Castle
ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप का पार्थिव शरीर - फोटो : PTI

शनिवार को स्थानीय समयानुसार, अपराह्न तीन बजे एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के साथ आधिकारिक रूप से विंडसर कैसल के सेंट जॉर्ज चैपल में आधिकारिक रूप से शुरू हुआ यह समारोह बिना किसी उपदेश के एक धार्मिक कार्यक्रम जैसा रहा जो ड्यूक ने खुद चाहा था। बीते शुक्रवार को 99 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

इससे पहले, बकिंघम पैलेस ने शनिवार को एक बयान में कहा, अंतिम संस्कार की व्यवस्था पर अपने जीवनकाल में ही ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग ने सहमति जताई थी जिसमें ड्यूक के सैन्य प्रभाव व व्यक्तित्व की झलक मिलती है। समारोह के अंत में ड्यूक का ताबूत उनके अंतिम आराम स्थल ले जाया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Britain: Duke of Edinburgh Prince Philip was cremated at Windsor Castle
कार में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय - फोटो : PTI

एलिजाबेथ ने इस दौरान काली ड्रेस पहन रखी थी और वह शवयात्रा में राजकीय बेंटले कार में सवार थी। उनके पीछे राजपरिवार के अन्य सदस्य पैदल चल रहे थे। चैपल पहुंचने पर एलिजाबेथ महामारी के चलते भौतिक दूरी संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वहां बैठीं।

फिलिप के अंतिम संस्कार के समय विंडसर के डीन ने कहा, हम साहस, भाग्य और विश्वास के जरिए हमारी महारानी, राष्ट्र और राष्ट्रमंडल की सेवा के प्रति उनकी अटूट निष्टा से प्रेरित हैं।

Britain: Duke of Edinburgh Prince Philip was cremated at Windsor Castle
प्रिंस फिलिप के पार्थिव शरीर को कार में ले जाते हुए - फोटो : PTI

ड्यूक का ताबूत लैंड रोवर कार में ले जाया गया जो कभी उन्होंने खुद डिजाइन की थी। उनके शव के साथ उनके बच्चे और पोते भी थे। महारानी ने अपने दिन की शुरुआत स्कॉटलैंड में अपने दिवंगत पति के पास घास पर बैठे हुए ली गई एक तस्वीर जारी कर की। एलिजाबेथ (94) की 73 साल पहले फिलिप से शादी हुई थी और उन्होंने उन्हें अपनी ताकत व ठहराव करार दिया था।

राजपरिवार के किसी भी सदस्य ने अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में ड्यूक के बारे में कुछ नहीं कहा और समूचे कार्यक्रम में सिर्फ 30 लोग शामिल हुए। उन्होंने मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन भी किया।

 

विज्ञापन
Britain: Duke of Edinburgh Prince Philip was cremated at Windsor Castle
ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के लिए मौन धारण करते हुए - फोटो : PTI

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी हजारों अन्य लोगों की तरह टीवी पर यह कार्यक्रम देखा। अधिकारियों ने बताया कि ताबूत पर फिलिप की रॉयल नौसेना की टोपी और तलवार पुष्प चक्र के साथ रखी थी। सेना की ग्रेनेडियर्स गार्ड रेजिमेंट के जवानों का दस्ता उनके ताबूत को हॉल में लेकर पहुंचा।

अंतिम संस्कार में प्रिंस चार्ल्स, राजकुमारी एने, प्रिंस एडवर्ड, प्रिंस विलियम और हैरी भी शामिल थे। इस बीच, पुलिस ने विंडसर कैसल में फिलिप के अंतिम संस्कार समारोह के दौरान एक निर्वस्त्र महिला को गिरफ्तार किया जो ‘धरती को बचाओ’ चिल्लाते हुए सड़क पर दौड़ रही थी। यह घटना एक मिनट के राष्ट्रीय मौन के तुरंत बाद हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed