सब्सक्राइब करें

अंतरिक्ष की सैर का जुनून: सैकड़ों लोगों ने कराए टिकट बुक, जानिए ट्रेनिंग से लेकर खर्च तक का पूरा गणित

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Apr 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Passion for Space Tour: Hundreds of people booked tickets, know the information from training to expenses
symbolic image - फोटो : ANI

अब अंतरिक्ष की सैर शुरू होने वाली है। धरती का कोना-कोना छान मारने वाले पर्यटन के शौकीन लोग अब अंतरिक्ष यान में सवार होकर अनूठे सफर पर कूच करने वाले हैं। सैकड़ों लोगों ने इसके लिए टिकट बुक करा दिए हैं। उनका प्रशिक्षण शुरू हो गया है। ट्रेनिंग पाने वालों में युवा तो हैं ही 88 साल के बुजुर्ग भी हैं। 



बता दें, अंतरिक्ष की सैर बहुत महंगा सौदा है। ऐसे में जाहिर है अंतरिक्ष यान से वहां की सैर करने का टिकट बुक कराने वाले लोग अमीर ही हैं। जल्द ही अमेरिका से कई निजी अंतरिक्ष मिशन शुरू होने वाले हैं, जो इन लोगों को वहां की सैर कराएंगे। 

Trending Videos
Passion for Space Tour: Hundreds of people booked tickets, know the information from training to expenses
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

60 साल पहले गए थे यूरी गैगरिन
अंतरिक्ष पर्यटन का युग सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गैगरिन के पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा करने के 60 साल बाद खुल रहा है। अमेरिका की दो कंपनियों-वर्जिन गैलेक्टिक और ब्लू ओरिजन नामक कंपनियां यात्रियों को अंतरिक्ष की सैर कराएंगी।  

पेनसिल्वेनिया की कंपनी दे चुकी 400 को ट्रेनिंग
पेनसिल्वेनिया के नेशनल एरोस्पेस ट्रेनिंग एंड रिसर्च सेंटर में स्पेसफ्लाइट ट्रेनिंग कंपनी द्वारा अब तक 400 लोगों को अंतरिक्ष यात्रा की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इन यात्रियों ने वर्जिन गैलेक्टिक के जरिए अपनी यात्रा के टिकट बुक कराए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि स्पेसफ्लाइट से एक 88 साल के बुजुर्ग ने भी ट्रेनिंग ली है। उनके हौसले की तारीफ की जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Passion for Space Tour: Hundreds of people booked tickets, know the information from training to expenses
Canadarm2 रोबोट की बांह की नोक। - फोटो : www.nasa.gov

भारहीनता की स्थिति में रहने का अभ्यास
अंतरिक्ष यात्रा के प्रशिक्षण का सबसे अहम हिस्सा भारहीनता की स्थिति में रहने का अभ्यास है, क्योंकि वहां गुरुत्वाकर्षण बल नहीं है। दो दिन के प्रशिक्षण में इच्छुक यात्रियों को बताया क्लास रूम ट्रेनिंग के साथ ही यान में बैठाकर भी प्रशिक्षण दिया जाता है। उनका टेस्ट भी लिया जाता है। 

संभाावित यात्रियों को सिंगल सीट कॉकपिट में बैठाया जाता है। यह यान 25 फीट लंबा है। इसके अंदर उन्हें भारहीनता की स्थिति में रहने का अभ्यास कराया जाता है। इस दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हो इसलिए मेडिकल टीम भी तैयार रहती है। कंपनी के अनुसार ट्रेनिंग में पास होने वालों की संख्या 99 फीसदी है। इसकी लागत 10 हजार डॉलर तक आ रही है। 

वर्जिन गैलेक्टिक से 600 ने कराई बुकिंग
बता दें, करीब 600 लोगों ने वर्जिन गैलेक्टिक से अंतरिक्ष में सैर की बुकिंग कराई है, जबकि हजारों लोग प्रतीक्षा सूची में हैं। यह कंपनी ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रान्सन की है।

Passion for Space Tour: Hundreds of people booked tickets, know the information from training to expenses
नासा के अंतरिक्ष यात्री केट रूबिंस - फोटो : www.nasa.gov

कब जाएगी ट्रिप, कितना होगा खर्च
वर्जिन गैलेक्टिक को उम्मीद है कि वह पहली अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रिप 2022 के आरंभ में भेज सकती है। इसके बाद उसने हर साल 400 ट्रिप ले जाने की योजना बनाई है। मोटे अनुमान के अनुमान के अनुसार प्रत्येक यात्री का खर्च दो से ढाई लाख डॉलर तक आ सकता है। यात्रियों को चिकित्सा की दृष्टि से भी खुद को फिट साबित करना होगा। 

बेजोस की ब्लू ओरिजिन ने जारी नहीं किया कार्यक्रम
वर्जिन गैलेक्टिक ने जहां संभावित खर्च से लेकर ट्रिप का प्लान तैयार कर लिया है, वहीं अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अभी यात्रा कार्यक्रम व प्रति व्यक्ति खर्च प्लान जारी नहीं किया है। 

विज्ञापन
Passion for Space Tour: Hundreds of people booked tickets, know the information from training to expenses
space x - फोटो : social media

एलन मस्क की स्पेसएक्स भेजेगी चार यान
अमेरिकी अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने आगामी वर्षों में चार अंतरिक्ष ट्रिप आयोजित करने की योजना बनाई है। अंतरिक्ष की सैर के लिए पहली उड़ान 'इंस्पिरेशन4' सितंबर में लांच हो सकती है। 

इस व्यक्ति ने चुका दिया ट्रिप का पूरा पैसा
अमेरिकी अरबपति जेरेड इसाक्मैन अंतरिक्ष यात्रा के लिए इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने स्पेसएक्स के फॉल्कन 9 रॉकेट से सफर के लिए पूरा पैसा चुका दिया है। यह रॉकेट तीन लोगों को तीन दिन तक पृथ्वी की निचली कक्षा की सैर कराएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed