फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shinzo Abe Assassination: शिंजो आबे ही नहीं, दुनिया के इन 10 बड़े नेताओं की भी ऐसे ही हुई थी हत्या, देखें तस्वीरें

Fri, 08 Jul 2022 06:16 PM IST
हिमांशु मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 08 Jul 2022 06:16 PM IST
सार

आबे दुनिया के पहले ऐसे नेता नहीं हैं, जिनकी इस तरह से हत्या हुई है। इसके पहले भी कई नेताओं की सरेराह हत्या हो चुकी है। इनमें तीन बड़े नाम तो भारत के ही हैं।

विज्ञापन
Shinzo abe Assassination: Not only Shinzo Abe, these 10 World leaders were also Killed in the same way
इन नेताओं की भी हत्या हो गई थी। - फोटो : अमर उजाला
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस वक्त हुई जब आबे एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उन्हें पीठ पर गोली मारी।  उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन घंटे बाद मृत घोषित कर दिया गया। आबे दुनिया के पहले ऐसे नेता नहीं हैं, जिनकी इस तरह से मौत हुई है। इसके पहले भी कई नेताओं की सरेराह हत्या हो चुकी है। इनमें तीन बड़े नाम तो भारत के ही हैं।


आइए जानते हैं दुनिया के उन 10 नेताओं के बारे में जिनकी इसी तरह की घटनाओं में हत्या हो गई... 
 
Shinzo abe Assassination: Not only Shinzo Abe, these 10 World leaders were also Killed in the same way
महात्मा गांधी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
1. महात्मा गांधी 
भारत को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी की 30 जनवरी 1948 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उन्हें नाथूराम गोडसे नाम के शख्स ने नजदीक से गोली मार दी थी। महात्मा गांधी हमेशा अहिंसा के पक्षधर रहे। उनकी मौत की खबर ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया था। 
 
Shinzo abe Assassination: Not only Shinzo Abe, these 10 World leaders were also Killed in the same way
इंदिरा गांधी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
2. इंदिरा गांधी 
भारत के पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या भी कुछ यूं ही हुई थी। इंदिरा गांधी को 31 अक्टूबर 1984 को उनकी ही सिक्योरिटी में लगे दो गार्डों ने मार डाला था। घटना के वक्त इंदिरा गांधी पीएम आवास  स्थित गार्डन में थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shinzo abe Assassination: Not only Shinzo Abe, these 10 World leaders were also Killed in the same way
राजीव गांधी की हत्या के बाद उनके पार्थिव शरीर के दर्शन को उमड़ी भीड। - फोटो : अमर उजाला
3. राजीव गांधी 
इंदिरा गांधी की हत्या के करीब सात साल बाद उनके बेटे और देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी हत्या कर दी गई थी। ये बात 21 मई 1991 की है। राजीव उस वक्त तमिलनाडु में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इसी दौरान हुए आत्मघाती हमले में उनकी जान चली गई। 
विज्ञापन
Shinzo abe Assassination: Not only Shinzo Abe, these 10 World leaders were also Killed in the same way
बेनजीर भुट्टो - फोटो : अमर उजाला
4. बेनजीर भुट्टो 
पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो की 27 दिसंबर 2007 में हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त भुट्टो रावलपिंडी में एक रैली कर रही थीं। आत्मघाती बम और गोलीबारी, बेनजीर को मारने के लिए दोनों तरीकों के इस्तेमाल की बात सामने आई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed