फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shinzo Abe: जापान के पूर्व पीएम को गोली मारने वाला नेवी का पूर्व सैनिक है, जानिए हमलावर के बारे में सबकुछ

Fri, 08 Jul 2022 05:23 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 08 Jul 2022 05:23 PM IST
सार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को आज गोली मार दी गई। ये घटना उस वक्त हुई जब आबे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
Shinzo Abe: Who is the person who shot the former Prime Minister of Japan
जापान के पूर्व पीएम पर हमला - फोटो : अमर उजाला
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज गोली मार कर हत्या कर दी गई। ये घटना उस वक्त हुई जब आबे जापान के नारा शहर में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध शख्स को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर ने पूर्व पीएम को पीछे से गोली मारी। पुलिस ने उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली है। 


आइए जानते हैं कि उस हमलावर के बारे में जिसने पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी है? 
 
Shinzo Abe: Who is the person who shot the former Prime Minister of Japan
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे - फोटो : ट्विटर
पहले जानिए घटना के वक्त क्या कर रहे थे पूर्व पीएम? 
द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व पीएम शिंजो आबे स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह 11:30 बजे नारा शहर में काउंसलर चुनाव के लिए भाषण दे रहे थे। यह रैली नारा शहर के यमातोसैदाईजी स्टेशन के पास आयोजित की गई थी। पुलिस के मुताबिक दो गोली चली है। इसमें कुछ और लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्व पीएम शिंजो आबे को पीठ में गोली लगी। अस्पताल में तीन घंटे तक उनका इलाज चला, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।  
Shinzo Abe: Who is the person who shot the former Prime Minister of Japan
शिंजो आबे को मारी गई गोली - फोटो : सोशल मीडिया
दस मिनट के अंदर मारी गोली
द जापान टाइम्स के रिपोर्ट योमिउरी शिंबुन घटना के वक्त मौके पर ही थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि पूर्व पीएम शिंजो आबे कार्यक्रम स्थल पर 11 बजकर 20 मिनट पर पहुंचे थे। जैसे ही वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के काउंसलर उम्मीदवार का परिचय देने लगे, पीछे से एक युवक ने फायर कर दिया। उस वक्त तेज आवाज सुनाई दी। युवक के पास लंबी ट्यूब जैसा कोई हथियार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shinzo Abe: Who is the person who shot the former Prime Minister of Japan
शिंजो आबे को मारी गई गोली - फोटो : अमर उजाला
15 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस
जापान के पत्रकार योमिउरी शिंबुन के अनुसार, पूर्व पीएम को गोली लगने के 15 मिनट बाद वहां एंबुलेंस पहुंची। इससे उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी खून बह गया था। गोली लगने के बाद आबे को दिल का दौरा भी पड़ा था। 67 साल के आबे पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे।  
विज्ञापन
Shinzo Abe: Who is the person who shot the former Prime Minister of Japan
शिंजो आबे पर हमला करने वाला गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है हमलावर?
द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिंजो आबे को गोली मारने वाले संदिग्ध आरोपी का नाम तेत्सुया यामागामी है। उसकी उम्र 41 साल है। वह नारा शहर का ही रहने वाला है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि वह जापान के नेवी का पूर्व सैनिक रहा है। 2005 में वह रिटायर हो गया था। 

जापानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में हत्या का प्रयास करने की बात कबूली है। उसने बताया है कि वह आबे से 'असंतुष्ट' था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिंजो आबे को गोली मारने वाला शख्स पत्रकार बनकर कार्यक्रम में पहुंचा था। वह साथ में हैंडगन रखा हुआ था। हमलावर ने बंदूक को कैमरा की तरह लेकर आया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed