फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shinzo Abe: नाना-दादा कद्दावर नेता रहे, स्टील प्लांट में काम किया, जानें सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे आबे के बारे में सबकुछ

Fri, 08 Jul 2022 11:11 PM IST
हिमांशु मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो/नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 08 Jul 2022 11:11 PM IST
सार

शिंजो आबे दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में शुमार रहे। वह जापान के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके नाना-दादा देश के कद्दावर राजनीतिक परिवार से आते थे। आइए जानते हैं शिंजो आबे के बारे में सबकुछ...

विज्ञापन
Shinzo Abe family, income, and carrier, know everything about Japan Ex- Prime minister Shinzo Abe
शिंजो आबे - फोटो : अमर उजाला
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले के बाद आबे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने वाला एक संदिग्ध भी पकड़ा गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर इस घटना को अंजाम क्यों दिया गया? हमलावर का मकसद क्या था? 
loader


शिंजो आबे दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेताओं में शुमार थे। वह जापान के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे हैं। उनके नाना-दादा देश के कद्दावर राजनीतिक परिवार से आते थे। आइए जानते हैं शिंजो आबे के बारे में सबकुछ...
 
Shinzo Abe family, income, and carrier, know everything about Japan Ex- Prime minister Shinzo Abe
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे - फोटो : ट्विटर
टोक्यो के मजबूत राजनीतिक परिवार में हुआ जन्म
शिंजो आबे का जन्म 21 सितंबर 1954 को टोक्यो में हुआ था। आबे देश के प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका परिवार मूल रूप से यामागुची प्रांत का रहने वाला है। यहीं उनके दादा कॉन आबे और पिता शिंटारो आबे का जन्म हुआ था। उनके परदादा विस्काउंट योशिमा इंपीरियल जापानी सेना के जनरल रह चुके थे। आबे की मां योको किशी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री नोबुसेकु किशी की बेटी हैं। नोबुसेकु 1957 से 1960 तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। 

आबे ने ओसाका में अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की थी। यहां की साइकेई यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के बाद आगे की पढ़ाई के लिए आबे अमेरिका चले गए। अमेरिका की सदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से उन्होंने अपनी बाकी की पढ़ाई पूरी की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shinzo Abe family, income, and carrier, know everything about Japan Ex- Prime minister Shinzo Abe
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के साथ नरेंद्र मोदी। - फोटो : social Media
स्टील प्लांट में काम किया
अमेरिका से वापस आने के बाद अप्रैल 1979 में आबे ने कोबे स्टील प्लांट में काम करना शुरू किया। दो साल बाद वर्ष 1982 में उन्होंने नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रख दिया। राजनेता बनने से पहले उन्होंने सरकार से जुड़े कई पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभाई। साल 1993 में आबे के पिता की मृत्यु हो गई थी और फिर आबे ने चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्हें जीत मिली और वो यामागुशी से सांसद चुने गए।   
 
Shinzo Abe family, income, and carrier, know everything about Japan Ex- Prime minister Shinzo Abe
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ट्विटर
सबसे युवा पीएम
साल 2006 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के आबे को प्रधानमंत्री चुना गया। तब उनकी उम्र 52 साल थी। वह साल 2007 तक देश के पीएम रहे। इस दौरान उनके नाम दो रिकॉर्ड दर्ज हुए। आबे न सिर्फ युद्ध के बाद देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने बल्कि वह पहले ऐसे पीएम थे जिनका जन्म सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद हुआ था। इसके बाद दूसरी बार 26 दिसंबर 2012 से 16 दिसंबर 2020 तक वह लगातार प्रधानमंत्री रहे। वो देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं जिसने सबसे लंबे समय तक इस पद को संभाला। इस बीच वह बीमार हो गए। बीमारी बढ़ने के चलते उन्होंने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, इस बीच वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष बने रहे। 
 
विज्ञापन
Shinzo Abe family, income, and carrier, know everything about Japan Ex- Prime minister Shinzo Abe
फुमियो किशिदा और शिंजो आबे - फोटो : Agency (File Photo)
शिंजो के बारे में ये भी जानें

नॉर्थ कोरिया से विवाद सुलझाया : शिंजो आबे को नॉर्थ कोरिया के लिए उनके सख्त रवैये के लिए जाना जाता है। वर्ष 2001 में नॉर्थ कोरियन नागरिकों ने जापान के नागरिकों का अपहरण कर लिया था। आबे जापान की सरकार की ओर से मुख्य मध्यस्थ के तौर पर भेजे गए थे। आबे ने वर्ष 2002 में नॉर्थ कोरिया के उस समय के प्रधानमंत्री और तानाशाह किम जोंग इल से मुलाकात की। उनके प्रयासों से संकट सुलझा और उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ गई थी।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed