{"_id":"69afe915ad311e798903aeac","slug":"accident-in-tanda-many-died-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hoshiarpur: टांडा में चौलोंग टोल प्लाजा के पास दो कारें टकराईं, मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hoshiarpur: टांडा में चौलोंग टोल प्लाजा के पास दो कारें टकराईं, मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा
Published by: Nivedita
Updated Tue, 10 Mar 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
एक आर्टिगा कार आगे जा रही बोलेरो गाड़ी में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आर्टिगा कार में सवार केएमएस कॉलेज दसूहा की प्रबंधक शबनम सैनी, उनके 18 वर्षीय पुत्र तुषांत सैनी की मौके पर ही मौत हो गई।
टांडा में हादसे में तीन की माैत
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
टांडा उड़मुड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौलोंग टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार एक आर्टिगा कार आगे जा रही बोलेरो गाड़ी में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आर्टिगा कार में सवार केएमएस कॉलेज दसूहा की प्रबंधक शबनम सैनी, उनके 18 वर्षीय पुत्र तुषांत सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बोलेरो में सवार गुरदासपुर निवासी राहुल उर्फ मित्तू की भी हादसे में जान चली गई।
इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक अन्य व्यक्ति विलियम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
Trending Videos