{"_id":"6a6713672574c06aef0d0e0b","slug":"amritsar-police-arrested-four-accused-action-against-smuggling-of-illegal-weapons-and-narcotics-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar: हेरोइन, हथियार और ड्रग मनी के साथ चार गिरफ्तार, सीमा पार से मंगवाते थे अवैध हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: हेरोइन, हथियार और ड्रग मनी के साथ चार गिरफ्तार, सीमा पार से मंगवाते थे अवैध हथियार
Mon, 27 Jul 2026 01:44 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:44 PM IST
सार
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार से अवैध हथियार और हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करने का काम कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े सभी संपर्कों की पहचान करने तथा पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर शहरी पुलिस ने सीमा पार संचालित अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच अत्याधुनिक पिस्तौल, 2.015 किलोग्राम हेरोइन और नशा तस्करी से जुड़ी पांच लाख की नकदी बरामद की गई है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सीमा पार से अवैध हथियार और हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करने का काम कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े सभी संपर्कों की पहचान करने तथा पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी है। जांच के दौरान तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीमा पार से संचालित हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त कर पंजाब को सुरक्षित और नशामुक्त बनाने के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन