Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
National Human Rights Commission member Priyank Kanoongo paid obeisance at Sri Harmandir Sahib.
{"_id":"6a66eada21ad390509062c10","slug":"video-national-human-rights-commission-member-priyank-kanoongo-paid-obeisance-at-sri-harmandir-sahib-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो सोमवार को अमृतसर दौरे पर श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे और मत्था टेककर देश की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारे और शांति के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आना उनके लिए सौभाग्य और ईश्वर का विशेष आशीर्वाद है।
दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में कानूनगो ने बताया कि उनके अमृतसर दौरे के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें होंगी। इसके अलावा वह एक कॉलेज का भी दौरा करेंगे। उन्होंने संकेत दिए कि दौरे के दौरान विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण (सरप्राइज विजिट) भी किया जाएगा।
मानवाधिकार के नाम पर चल रही कुछ संस्थाओं द्वारा कथित दुरुपयोग से जुड़े सवाल पर कानूनगो ने कहा कि मानवाधिकारों के नाम पर किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि या दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है। सभी संस्थाओं और व्यवस्थाओं को नियमों के अनुरूप पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का उद्देश्य लोगों के अधिकारों की रक्षा करना और कानून के दायरे में रहकर जवाबदेही सुनिश्चित करना है। दौरे के दौरान आयोग विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेगा और आवश्यकतानुसार संबंधित अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।