{"_id":"6a57286af2f95300a609b002","slug":"kirandeep-kaur-from-tarn-taran-murdered-in-england-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरनतारन की किरनदीप कौर की इंग्लैंड में हत्या: घर में घुसे आरोपियों ने चाकू से गोदा, जमीन बेचकर पढ़ने भेजा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन की किरनदीप कौर की इंग्लैंड में हत्या: घर में घुसे आरोपियों ने चाकू से गोदा, जमीन बेचकर पढ़ने भेजा था
Wed, 15 Jul 2026 11:58 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, खडूर साहिब
Published by: Nivedita
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:58 AM IST
सार
किरनदीप कौर करीब दो वर्ष पहले पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गई थी। उसके पिता सुखदेव सिंह ने बेटी को भेजने के लिए अपनी आधी एकड़ जमीन बेची थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद किरनदीप को हेज स्थित एक मॉल में नौकरी मिल गई थी।
विज्ञापन
किरनदीप कौर
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तरनतारन के गांव पिद्दी निवासी 24 वर्षीय किरनदीप कौर की इंग्लैंड के हेज शहर में अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल छा गया।
किरनदीप कौर करीब दो वर्ष पहले पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गई थी। उसके पिता सुखदेव सिंह ने बेटी को भेजने के लिए अपनी आधी एकड़ जमीन बेची थी। पढ़ाई पूरी होने के बाद किरनदीप को हेज स्थित एक मॉल में नौकरी मिल गई थी।
किरनदीप कौर ड्यूटी के बाद घर लौटी और रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात लोग घर में घुस आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार रात को किरनदीप के किसी परिचित ने फोन पर परिवार को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
किरनदीप के भाई लवप्रीत सिंह, जगजीवन सिंह और बहन गुरशरन कौर ने बताया कि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। किरनदीप ने शनिवार सुबह ही परिवार से वीडियो कॉल पर बात की थी। परिवार ने पंजाब सरकार से किरनदीप कौर का शव स्वदेश लाने की गुहार लगाई है।