फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two smugglers arrested with 30 kg of heroin in Amritsar

अमृतसर में पकड़ी गई 30 किलो हेरोइन: सीमा पार से जुड़े तार, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 05:20 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Jul 2026 05:20 PM IST
सार

 डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे और लंबे समय से इस गतिविधि में शामिल थे।

विज्ञापन
Two smugglers arrested with 30 kg of heroin in Amritsar
30 किलो हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से संचालित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों  को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी  विदेश में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे, जिसके संपर्क सीमा पार सक्रिय तस्करों से जुड़े हैं।
विज्ञापन


जांच के मुताबिक आरोपियों  की भूमिका अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप उठाकर उसे पंजाब के विभिन्न जिलों में आगे पहुंचाने की थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि दोनों तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे और लंबे समय से इस गतिविधि में शामिल थे। पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 
विज्ञापन


इस संबंध में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के विदेशी हैंडलर, हेरोइन की खेप के स्रोत, सप्लाई रूट और इसे आगे पहुंचाने वाले संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा  कि जांच का दायरा बढ़ाया गया है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed