{"_id":"6a56727688f989ef52045e3b","slug":"three-accused-linked-to-isi-arrested-in-amritsar-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: आईएसआई से जुड़े तीन आरोपी दबोचे, हथियारों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: आईएसआई से जुड़े तीन आरोपी दबोचे, हथियारों का जखीरा बरामद
Tue, 14 Jul 2026 11:05 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:05 PM IST
सार
आरोपी पाकिस्तान स्थित आईएसआई के संपर्क में थे और पंजाब में हथियारों की तस्करी के साथ आतंकी गतिविधियों की साजिश में शामिल थे।
विज्ञापन
हथियारों के साथ गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला देहात पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजासांसी निवासी 24 वर्षीय आकाशदीप सिंह उर्फ काशी, बलखान निवासी 20 वर्षीय जैकर सिंह और 17 वर्षीय एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक एके-47 राइफल, एक एम-4 कार्बाइन, एक .30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्तौल, पांच मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई
एसएसपी देहात कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना घरिंडा क्षेत्र में कार्रवाई कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पाकिस्तान स्थित आईएसआई के संपर्क में थे और पंजाब में हथियारों की तस्करी के साथ आतंकी गतिविधियों की साजिश में शामिल थे। आरोपियों का काम सीमा पार से भेजे गए हथियारों की खेप लेकर उसे आगे पहुंचाना था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि उनका नेटवर्क किन लोगों तक फैला है और हथियार किस माध्यम से पंजाब पहुंचे।
विज्ञापन
15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश की आशंका
एसएसपी के अनुसार पाकिस्तान से निर्देश मिलने के बाद आरोपियों को हथियार स्लीपर सेल तक पहुंचाने थे। शुरुआती जांच में आशंका है कि इन हथियारों का इस्तेमाल 15 अगस्त से पहले किसी बड़ी आतंकी वारदात के लिए किया जाना था। पुलिस अब संबंधित स्लीपर सेल और पूरे नेटवर्क की पहचान करने में जुटी है।