{"_id":"6a5736255cdd762f7209530d","slug":"video-bike-rally-held-in-opposition-to-free-trade-agreements-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: फ्री ट्रेड समझौतों के विरोध में निकाला बाइक मार्च, डीसी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: फ्री ट्रेड समझौतों के विरोध में निकाला बाइक मार्च, डीसी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
सरवन सिंह पंधेर की अगुवाई में देश बचाओ मोर्चा की ओर से फ्री ट्रेड समझौतों के विरोध में अमृतसर में बाइक मार्च निकाला गया। जंडियाला से शुरू हुआ यह मार्च मानांवाला टोल प्लाजा और गोल्डन गेट होते हुए जिला प्रशासनिक परिसर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी कमिश्नर को अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन सौंपा।
इसी दौरान एक अन्य काफिला शाम सिंह अटारी चौक (इंडिया गेट) से रवाना होकर थाना सदर (कैंटोनमेंट) के पास से होते हुए मुख्य मार्च में शामिल हुआ। दोनों काफिले जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर एकजुट हुए, जहां बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मोर्चा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे फ्री ट्रेड समझौते देश के किसानों, छोटे व्यापारियों और घरेलू उद्योगों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समझौतों से कृषि और स्थानीय उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता को नुकसान पहुंचेगा।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से फ्री ट्रेड समझौतों पर पुनर्विचार करने और किसानों व आम जनता के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।