फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Vande Bharat Sleeper train to run between Amritsar and Varanasi starting July 17

Punjab: अमृतसर-वाराणसी के बीच वंदे भारत स्लीपर का इंतजार खत्म, इस दिन से चलेगी ट्रेन; पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

Sun, 12 Jul 2026 10:42 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 12 Jul 2026 10:42 AM IST
सार

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

विज्ञापन
Vande Bharat Sleeper train to run between Amritsar and Varanasi starting July 17
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : आईएनएस

विस्तार

छेहर्टा से वाराणसी के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन अब 17 जुलाई से शुरू होगा। पहले इस ट्रेन को 12 जुलाई से चलाने की योजना थी, लेकिन रेलवे ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए इसकी नई तिथि 17 जुलाई निर्धारित कर दी है। ट्रेन का नाम संत रविदास एक्सप्रेस रखा गया है और इसका संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाएगा।
विज्ञापन

 
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इसी दिन जालंधर के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन प्रस्तावित है। निर्धारित समय के अनुसार छेहर्टा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस (14624) प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे छेहर्टा से रवाना होगी। 
विज्ञापन


ट्रेन 2:25 बजे अमृतसर पहुंचेगी और 2:30 बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 7:25 बजे लखनऊ तथा दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी-छेहर्टा संत रविदास एक्सप्रेस (14623) प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:50 बजे वाराणसी से रवाना होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:35 बजे अमृतसर तथा 5:10 बजे छेहर्टा पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इससे पंजाब और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधी और तेज रेल सेवा का लाभ मिलेगा। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव छेहर्टा रेलवे स्टेशन पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed