{"_id":"6a532dc77db28a6c4b00216f","slug":"video-proposed-strike-by-auto-and-e-rickshaw-drivers-in-amritsar-postponed-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, कई यूनियनों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित, कई यूनियनों ने किया विरोध
ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी गई है, लेकिन इस फैसले पर सभी संगठनों में सहमति नहीं बन सकी। कई ऑटो व ई-रिक्शा चालक यूनियनों ने हड़ताल स्थगित करने के निर्णय को मानने से इनकार कर दिया और कहा कि उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन के साथ हुई बातचीत के बावजूद चालकों की प्रमुख समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि बिना सभी संगठनों की सहमति के हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी गई। ऐसे में कई चालक संगठनों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है और आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए बैठक बुलाने की बात कही है।
वहीं, हड़ताल स्थगित होने से आम यात्रियों को फिलहाल राहत मिली है, हालांकि यूनियनों के बीच मतभेद के कारण आने वाले दिनों में स्थिति फिर बदल सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।