{"_id":"698058f9b07eda3f8a0f9fab","slug":"bulldozers-demolish-slums-in-barnala-house-of-national-kickboxing-champion-pooja-rani-also-razed-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला में झुग्गियों पर चला बुलडोजर: राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियन पूजा रानी का घर भी ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला में झुग्गियों पर चला बुलडोजर: राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियन पूजा रानी का घर भी ढहाया
कपिल गर्ग, बरनाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार
20 वर्षीय पूजा रानी ने अगस्त 2023 में झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। पूजा रानी का परिवार वर्षों से यहां रह रहा था और प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बिना किसी इंतजाम के उनकी झुग्गी तोड़ दी गई।
बरनाला में चला बुलडोजर
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
बरनाला इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने शुक्रवार को अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए झुग्गियों को गिरा दिया। इस कार्रवाई में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियन पूजा रानी का घर भी तोड़ दिया गया। पूजा रानी के परिवार समेत करीब 60 परिवार दशकों से यहां झुग्गियों में रह रहे थे।
20 वर्षीय पूजा रानी ने अगस्त 2023 में झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद जुलाई 2025 में छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने रजत पदक हासिल किया। सीमित संसाधनों और बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के पूजा ने जिला और राज्य स्तर पर भी कई पदक जीते हैं।
पूजा रानी ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से यहां रह रहा था और प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बिना किसी इंतजाम के उनकी झुग्गी तोड़ दी गई। उन्होंने कहा कि झुग्गी गिराने के दौरान वह छोटा पेड़ भी उखाड़ दिया गया, जिस पर उन्होंने अपने पदक टांग रखे थे।
पूजा ने बताया कि मेरे सभी सर्टिफिकेट और पदक बुलडोजर की भेंट चढ़ गए। बड़ी मुश्किल से मैंने अपने सर्टिफिकेट और पदकों को एकत्रित किया। पूजा के अनुसार, उन्होंने अन्य परिवारों के साथ मिलकर बुलडोजर रोकने की कोशिश भी की।
वहीं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष रामतीर्थ मन्ना ने कहा कि यह ट्रस्ट की जमीन थी, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था। जमीन को खाली कराकर यहां व्यावसायिक और आवासीय योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।
बरनाला से कांग्रेस विधायक कुलदीप सिंह ढिल्लों ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए प्रभावित परिवारों को तुरंत वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की बात करती है, लेकिन यहां एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी से भी छत छीन ली गई।
Trending Videos