सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   6 kg of heroin seized in Ferozepur

एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई:, 6 किलो हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आया था नशे का सामान, 3 तस्कर गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 09:36 AM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशे की बड़े खेप बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। टास्क फोर्स ने अलग-अलग जगह ये कार्रवाई की है। 

6 kg of heroin seized in Ferozepur
नशे की खेप बरामद - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने तीन तस्करों को काबू किया है। तलाशी के दौरान तस्करों से छह किलो 155 ग्राम हेरोइन, दो किलो 795 ग्राम अफीम व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। एएनटीएफ ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह के मुताबिक उनको गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी दविंदर सिंह वासी धर्मकोट, जिला मोगा को तीन किलो 55 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई थी। इसी तरह टीम ने आरोपी प्रेम सिंह वासी माछीवाड़ा को काबू कर उसके पास से तीन किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ये हेरोइन किसी को सप्लाई करने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा एएनटीएफ की टीम ने शक की बुनियाद पर अमृतसर निवासी रणजीत सिंह की स्विफ्ट कार रोक कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर कार में से दो किलो 795 ग्राम अफीम, 204 ग्राम नशीली जड़ी बूटी, 485 ग्राम सफेद नशीला पाउडर व एक किलो 35 ग्राम काले रंग का नशीला तरल पदार्थ बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed