फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Accused arrested in a police encounter

Punjab: पुलिस मुठभेड़ में धरा आरोपी, फिरौती के लिए पेंट स्टोर पर की थी फायरिंग; दोनों पांव में लगी गोलियां

Wed, 15 Jul 2026 03:47 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Jul 2026 03:47 PM IST
सार

पुलिस एक संदिग्ध बाइक सवार का पीछा कर रही थी। आरोपी पुलिस को देखकर रोही क्षेत्र की ओर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Accused arrested in a police encounter
पुलिस मुठभेड़ में धरा आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में फिरौती के लिए पेंट स्टोर पर फायरिंग करने के मामले में वांछित एक युवक पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल हो गया। थाना सिटी तरनतारन पुलिस ने आरोपी को जवाबी कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी की दोनों टांगों में गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन




पुलिस को देख भागा आरोपी
एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि पुलिस एक संदिग्ध बाइक सवार का पीछा कर रही थी। आरोपी पुलिस को देखकर रोही क्षेत्र की ओर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक साहिल जंडियाला रोड स्थित पन्नू पेंट स्टोर पर फिरौती के उद्देश्य से की गई फायरिंग की घटना में शामिल था। इस मामले में उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल किया गया बाइक भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और आपराधिक नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed