फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Behbal Kalan firing incident Sukhbir Badal record his statement today SIT

एसआईटी के सामने पेश हुए सुखबीर: कहा-गिरफ्तार कर लो, जमानत भी नहीं लूंगा; बहिबल कलां कांड में दो घंटे पूछताछ

Mon, 20 Jul 2026 12:43 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 20 Jul 2026 12:43 PM IST
सार

एसआईटी ने दिसंबर 2024 में श्री अकाल तख्त के समक्ष सुखबीर बादल के कबूलनामे और पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के बयानों को पूछताछ का आधार बनाया।

विज्ञापन
Behbal Kalan firing incident Sukhbir Badal record his statement today SIT
सुखबीर बादल - फोटो : X @Akali_Dal_

विस्तार

बहिबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने सोमवार को शिअद अध्यक्ष और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से करीब दो घंटे पूछताछ की। 
विज्ञापन




दोबारा गठित एसआईटी की ओर से उनसे चौथी बार पूछताछ की गई। बाहर आने के बाद बादल ने कहा कि यदि उनके खिलाफ सबूत हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। वह जमानत भी नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कभी धक्केशाही के आगे नहीं झुके और न ही वह झुकेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईटी जब भी बुलाएगी वह जांच में सहयोग करेंगे क्योंकि वह भी चाहते हैं कि असली दोषियों को सजा मिले।
विज्ञापन


साल 2015 में बेअदबी की घटना के बाद बहिबल कलां में प्रदर्शनकारियों पर हुई फायरिंग की जांच के लिए गठित एसआईटी इससे पहले श्री अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, तत्कालीन ओएसडी सेवानिवृत्त आईएएस गगनदीप सिंह बराड़, तत्कालीन उपायुक्त मालविंदर सिंह जग्गी और पूर्व विधायक मंतर सिंह बराड़ से पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबूलनामे पर पूछे सवाल
सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने दिसंबर 2024 में श्री अकाल तख्त के समक्ष सुखबीर बादल के कबूलनामे और पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के बयानों को पूछताछ का आधार बनाया। एसआईटी ने पूछा कि क्या उन्होंने बेअदबी और बहिबल कलां मामले में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की थी। तैयार प्रश्नावली के अनुसार अन्य सवाल भी पूछे गए। हालांकि उनके जवाब सार्वजनिक नहीं किए गए।


सरकार ध्यान भटका रही : बादल
सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े बेअदबी प्रकरण और श्री अकाल तख्त के हुक्मनामे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह कार्रवाई कर रही है। उन्होंने इसे राजनीतिक रंजिश बताया और कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भी कई बेअदबी की घटनाएं हुई हैं। एसआईटी की पूछताछ पर उन्होंने कहा, "कुछ नहीं, चाय और समोसा खिलाकर भेज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed