Chandigarh F&CC Meeting: 20 करोड़ की परियोजनाओं से संवरेगा शहर, सेक्टरों-गांवों और कॉलोनियों तक पहुंचेगा विकास
मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, समिति सदस्य हरजीत सिंह, जसबीर सिंह बंटी, कंवरजीत सिंह, राजिंदर कुमार शर्मा, योगेश ढींगरा तथा निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति (एफएंडसीसी) की बैठक में रिकॉर्ड 82 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। शहर के विकास को रफ्तार देते हुए परियोजनाओं पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मंजूर कार्यों में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, पार्कों का विकास, पेयजल आपूर्ति में सुधार, बरसाती पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय और स्वच्छता संबंधी परियोजनाएं शामिल हैं।
मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, समिति सदस्य हरजीत सिंह, जसबीर सिंह बंटी, कंवरजीत सिंह, राजिंदर कुमार शर्मा, योगेश ढींगरा तथा निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शहर के विभिन्न सेक्टरों, गांवों और कॉलोनियों में लंबित तथा जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी गई।
नगर निगम के अनुसार स्वीकृत परियोजनाओं से नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। कार्यों में सड़कों और फुटपाथों की मरम्मत, पार्कों एवं ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण, जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाना, नई स्ट्रीट लाइट लगाना, सार्वजनिक शौचालयों का नवीनीकरण तथा सफाई व्यवस्था से जुड़े ढांचों का निर्माण शामिल है।
विशेष एजेंडा मामलों की जांच के लिए बनीं समितियां
एफएंडसीसी ने विशेष एजेंडा मामलों की जांच और सिफारिशों के लिए अलग-अलग समितियों के गठन का भी निर्णय लिया। पहली समिति के अध्यक्ष सड़क प्रभाग-2 के कार्यकारी अभियंता होंगे। समिति में पीएच-1 के कार्यकारी अभियंता अमित शर्मा, सड़क प्रभाग-1 के कार्यकारी अभियंता अंकुर बंसल, बागवानी प्रभाग-1 के कार्यकारी अभियंता अश्विनी कुमार, विद्युत शाखा के एसडीई राजदीप सूर्या और सड़क शाखा के एसडीई विशाल शर्मा शामिल किए गए हैं। समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
बाजारों को नई पहचान देने की तैयारी
शहर के बाजारों को आकर्षक बनाने के लिए सजावटी पोल और लाइट लगाने की योजना पर भी कदम बढ़ाया गया। इसके लिए गठित समिति पोल और लाइट की डिजाइन, गुणवत्ता, लागत और उपयोगिता का अध्ययन करेगी। समिति की सिफारिशें अधीक्षण अभियंता की मंजूरी के बाद 29 जून को होने वाली नगर निगम की आम सभा में रखी जाएंगी।
प्रमुख कार्य और अनुमानित खर्च
बरसाती पानी निकासी व सड़कें
बुड़ैल गांव में बरसाती पानी निकासी व्यवस्था मजबूत करने पर खर्च होंगे 19.74 लाख रुपये
बुटरेला गांव की आंतरिक सड़कों पर इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक लगाने पर 14.98 लाख रुपये खर्च होंगे।
मनीमाजरा में नई सड़कों और गलियों में पेवर ब्लॉक लगाने पर 48.26 लाख और 47.47 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-38 वेस्ट में आरसीसी पाइप डालकर ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने पर 49.94 लाख रुपये खर्च होंगे।
भवन और सार्वजनिक सुविधाएं
सेक्टर-38 वेस्ट स्थित एसपीसीए भवन की सुरक्षा व्यवस्था सुधारने पर 3.56 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-40 कम्युनिटी सेंटर में रोलर ब्लाइंड लगाने पर 2.70 लाख रुपये खर्च होंगे।
महिला भवन, सेक्टर-38 में पॉलीकार्बोनेट शीट बदलने पर 6.16 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-7 में नया सार्वजनिक शौचालय बनाने पर 17.15 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-42 सी बूथ मार्केट के शौचालय नवीनीकरण पर 9.53 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-35 डी के सार्वजनिक शौचालय के नवीनीकरण पर 31.25 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-32 सी में सैनिटेशन बूथ निर्माण पर 28.74 लाख रुपये खर्च होंगे।
पार्क और ग्रीन बेल्ट
सेक्टर-38 डी के पार्कों के आसपास फुटपाथ निर्माण व ऊंचाई बढ़ाने पर 49.80 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-20 और 30 के पार्कों की मरम्मत व पेंटिंग पर 41.93 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-36 के तीन पार्कों में लैंडस्केपिंग और पौधरोपण पर 9.94 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-37 के पार्कों में टो वॉल निर्माण पर 4.51 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-7, 9 और 10 के पार्कों में रेलिंग व टो वॉल कार्य पर 49.80 लाख रुपये खर्च होंगे।
मलोया में जॉगिंग ट्रैक सुधार पर 29.28 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-7 के पार्क में ओपन एयर जिम लगाने पर 2.08 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-42 के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में मरम्मत व पेंटिंग पर 18.04 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-7 और 8 की ग्रीन बेल्ट में विकास कार्यों पर 28.84 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-52 के पार्कों में मरम्मत पर 18.26 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-48, 49 और 50 के पार्कों में सुधार पर 30.16 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-45 के पार्कों की मरम्मत पर 22.64 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-34 के पार्कों में वॉकिंग ट्रैक सुधार पर 46.56 लाख रुपये खर्च होंगे।
स्ट्रीट लाइट और सड़क सुरक्षा
सेक्टर-20 और 30 में नई एलईडी गार्डन व स्ट्रीट लाइट लगाने पर 22.59 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-20 मैथ मंदिर पार्क में अतिरिक्त लाइट लगाने पर 38.58 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-27, 28 और 29 में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधार पर 31.81 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-27, 28 और 29 में सड़क सुरक्षा के लिए कैट-आई लगाने पर 5.81 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-9 और 8 माध्य मार्ग की शोरूम पार्किंग में लाइट व्यवस्था सुधार पर क्रमशः 33.59 लाख और 45.91 लाख रुपये खर्च होंगे।
जलापूर्ति और ड्रेनेज
सेक्टर-26 और 32 वाटर वर्क्स में वाल्व बदलने पर 29.51 लाख रुपये खर्च होंगे।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में पानी के कम दबाव की समस्या दूर करने पर 23.47 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-19 पालिका बाजार में ड्रेनेज सुधार पर 10.79 लाख रुपये खर्च होंगे।
अन्य कार्य
सेक्टर-39 और 40 की सीलिंग वॉल की मरम्मत पर 12.12 लाख रुपये खर्च होंगे।
सेक्टर-48 मोटर मार्केट में पेवर ब्लॉक लगाने पर 14.60 लाख रुपये खर्च होंगे।