{"_id":"6a3cb99bcf6c1e652609e7fd","slug":"video-moga-police-conducted-a-caso-operation-in-sadhanwala-basti-drug-smugglers-and-suspects-were-screened-2026-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस का साधां वाला बस्ती में चलाया CASO ऑपरेशन, नशा तस्करों और संदिग्धों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा पुलिस का साधां वाला बस्ती में चलाया CASO ऑपरेशन, नशा तस्करों और संदिग्धों की हुई जांच
एसएसपी मोगा के निर्देशों के तहत मोगा पुलिस द्वारा नशों और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज शाम सिटी साउथ क्षेत्र की साधां वाली बस्ती में विशेष CASO ऑपरेशन चलाया गया।
इस ऑपरेशन की अगुवाई डीएसपी सिटी, एसएचओ सिटी साउथ तथा एसएचओ सदर ने की। अभियान के दौरान करीब 50 पुलिस कर्मियों ने बस्ती के विभिन्न हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े लोगों की पहचान के लिए विशेष चेकिंग की गई। मोगा पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाना, नशे की रोकथाम करना तथा असामाजिक और आपराधिक तत्वों में कानून का भय कायम रखना है। मोगा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।