{"_id":"6a5a05c5808076b5030a3429","slug":"dispute-over-the-help-desk-at-pu-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में हेल्प डेस्क को लेकर विवाद: एबीवीपी और सत्थ के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में हेल्प डेस्क को लेकर विवाद: एबीवीपी और सत्थ के बीच मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे
Fri, 17 Jul 2026 04:06 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Fri, 17 Jul 2026 04:06 PM IST
सार
सत्थ संगठन का आरोप है कि काउंसलिंग के दौरान किसी भी छात्र संगठन को हेल्प डेस्क या बूथ लगाने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद एबीवीपी ने लॉ ऑडिटोरियम के बाहर हेल्प डेस्क लगाया।
विज्ञापन
एबीवीपी और सत्थ में मारपीट
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को बीएससी और अन्य पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग के दौरान एबीवीपी और सत्थ छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद विश्वविद्यालय सुरक्षा कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। सत्थ संगठन का आरोप है कि काउंसलिंग के दौरान किसी भी छात्र संगठन को हेल्प डेस्क या बूथ लगाने की अनुमति नहीं है।
इसके बावजूद एबीवीपी ने लॉ ऑडिटोरियम के बाहर हेल्प डेस्क लगाया। संगठन का कहना है कि उन्होंने सुबह से ही सुरक्षा अधिकारियों और डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) से बूथ हटाने की मांग की, लेकिन दोपहर तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।
वहीं, एबीवीपी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह लगातार तीसरे दिन काउंसलिंग में आए छात्रों और उनके अभिभावकों की सहायता कर रही है। संगठन के अनुसार उसके कार्यकर्ता नए छात्रों को प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। एबीवीपी का आरोप है कि कुछ छात्र संगठनों ने जानबूझकर हेल्प डेस्क का माहौल खराब करने और छात्रों के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
एबीवीपी ने कहा कि उसका हेल्प डेस्क केवल छात्रों की सुविधा के लिए है और आगे भी छात्र हित में यह सेवा जारी रखी जाएगी। वहीं, घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी ली गई। फिलहाल दोनों छात्र संगठनों ने एक-दूसरे पर विवाद और मारपीट शुरू करने के आरोप लगाए हैं।