{"_id":"6a62dde2399b3efbc008974e","slug":"heavy-rain-alert-from-july-27-to-29-in-chandigarh-monsoon-to-become-fully-active-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में तीन दिन बरसेंगे मेघ: 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में तीन दिन बरसेंगे मेघ: 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा मानसून
Fri, 24 Jul 2026 09:07 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:07 AM IST
सार
27 और 28 जुलाई को चंडीगढ़ में भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच चंडीगढ़ के साथ हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने 27 से 29 जुलाई तक शहर समेत पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
इस अवधि के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और ट्राइसिटी में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। शनिवार को घने बादलों के साथ तेज बारिश हो सकती है, जबकि रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 27 और 28 जुलाई को चंडीगढ़ में भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच चंडीगढ़ के साथ हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की भी अपील की गई है।
पिछले 24 घंटों में चंडीगढ़ में 2.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह बारिश और दिन में धूप निकलने से उमस बनी रही, लेकिन आगामी दिनों में लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट और मौसम के सुहावना बने रहने की संभावना है।