फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   New facts in death of Dr. Karan Sandhu jumped from roof of GMCH-32 Chandigarh

डाॅक्टर की माैत में खुलासा: चॉकलेट खाते-खाते पहुंचा था GMCH -32 के टॉप फ्लोर, रजिस्टर में दर्ज था आखिरी संदेश

Fri, 24 Jul 2026 10:23 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 24 Jul 2026 10:23 AM IST
सार

एमबीबीएस चौथे वर्ष के छात्र करण ने चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 के ई-ब्लॉक की छत से 21 जुलाई की शाम को छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
New facts in death of Dr. Karan Sandhu jumped from roof of GMCH-32 Chandigarh
डाॅक्टर की माैत मामले में खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 के ई-ब्लॉक की छत से 21 जुलाई की शाम करीब साढ़े आठ बजे छलांग लगाने वाले 23 वर्षीय डॉक्टर करण संधू की मौत की जांच में एक के बाद एक नए तथ्य सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि करण घर से लाइब्रेरी जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से पता चला कि वह सीधे जीएमसीएच के ई-ब्लॉक के टॉप फ्लोर पर पहुंचा था। छत पर उसकी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, जूते और बैग मिले। जांच में यह भी सामने आया कि वह चॉकलेट खाते हुए ऊपर पहुंचा था।

विज्ञापन

गुडबाय... स्पेशली मम्मा-पापा... 

एमबीबीएस चौथे वर्ष के छात्र करण के बैग से एक नया रजिस्टर भी बरामद हुआ। उसके पहले पन्ने पर उसने अंग्रेजी में लिखा था, आई हैव पुश्ड अवे अ लॉट ऑफ पीपल हू केयर अबाउट मी... आई वुड लाइक टू अपोलोजाइज़ टू ईच एंड एवरी वन... गुडबाय... स्पेशली मम्मा-पापा... पुलिस ने इस लिखावट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, ताकि यह पुष्टि हो सके कि यह नोट करण ने ही लिखा था। करण अपने पीछे ऐसा दर्द छोड़ गया जिसे पढ़कर परिजन ही नहीं, जांच अधिकारी भी भावुक हो उठे।

अब और सहन नहीं हो रहा

जांच में यह भी सामने आया कि घटना से एक दिन पहले करण ने अपने एक दोस्त से फीफा वर्ल्ड कप को लेकर सामान्य बातचीत की थी। वहीं घटना से पहले उसने अपने पांच दोस्तों को व्हाट्सएप संदेश भी भेजे। एक दोस्त को उसने लिखा कि यहां बहुत तनाव है... बाहर चला जाता तो बेहतर रहता... अब और सहन नहीं हो रहा। पुलिस इन संदेशों, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है।

वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पोस्टमार्टम के बाद करण का शव परिजनों को सौंप दिया गया। विदेश में रह रहे परिवार के सदस्य भी चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

डीएसपी गुरजीत कौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed