फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   JP Nadda said Chandigarh Close to PM Modi heart

'पीएम मोदी के दिल के करीब चंडीगढ़': जेपी नड्डा बोले- प्रधानमंत्री ने लंबे समय तक किया यहां संगठन का काम

Fri, 17 Jul 2026 03:51 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 17 Jul 2026 03:51 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुराना कर्मक्षेत्र ही नहीं, बल्कि उनके दिल के बेहद करीब है।

विज्ञापन
JP Nadda said Chandigarh Close to PM Modi heart
पीएम मोदी और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि चंडीगढ़ केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुराना कर्मक्षेत्र ही नहीं, बल्कि उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने लंबे समय तक यहां रहकर संगठन को मजबूत किया और पूरे क्षेत्र में पार्टी को नई पहचान दी। यही कारण है कि आज भी चंडीगढ़ के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पहले जैसी ही है और इसका प्रमाण ट्राइसिटी को मिली हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं हैं।

विज्ञापन


भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, सांसद मनीष तिवारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। पीजीआई के भार्गव ऑडिटोरियम से डॉक्टर, फैकल्टी सदस्य, विद्यार्थी और अन्य अतिथि वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की जय के उद्घोष से करते हुए नड्डा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 
विज्ञापन


इससे पहले प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने राजकीय महाविद्यालय के छात्रों की बनाई कल्पवृक्ष पेंटिंग भेंट कर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। वर्ष 2017 में बनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति ने केवल बीमारी के बाद इलाज तक सीमित रहने की सोच को बदलकर रोकथाम आधारित स्वास्थ्य मॉडल को अपनाया। अब समय पर जांच, स्वस्थ जीवनशैली, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल हेल्थ पर समान रूप से जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज देशभर में 1.85 लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ा है, जिससे मरीजों को अधिक पारदर्शी और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कभी देश में केवल एक एम्स था, जबकि आज कई नए एम्स कार्यरत हैं। मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का तेजी से विस्तार हुआ है तथा अगले वर्ष 75 हजार नई एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ाई जाएंगी, जिससे डॉक्टरों की कमी दूर होगी और युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे।
 
प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को पीजीआई के एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर, एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और क्रिटिकल केयर ब्लॉक जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। 

इनसे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के लाखों मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बीमार होने पर इलाज की सोच से आगे बढ़कर ''हर नागरिक को स्वस्थ रखने'' की व्यवस्था की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यही विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। अंत में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा और अनुसंधान का सबसे बड़ा केंद्र बनकर पूरे उत्तर भारत को नई दिशा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed