{"_id":"6a2e31fc3417b5878c065151","slug":"police-personnel-injured-in-an-encounter-with-miscreants-in-punjab-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: हथियार बरामदगी के दौरान हुई वारदात, एक पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: हथियार बरामदगी के दौरान हुई वारदात, एक पुलिसकर्मी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगढ़ साहिब
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 14 Jun 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस दो आरोपियों को हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान घटनास्थल से एक आरोपी ने छिपाई हुई पिस्तौल से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
घटना की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फतेहगढ़ साहिब में जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ सरहिंद और थाना बडाली आला सिंह की संयुक्त टीम ने गांव वासियां वैदवान के पास एसवाईएल नहर पुल के पास हथियार बरामदगी के दौरान दो आरोपियों के साथ हुई मुठभेड़ में उन्हें काबू कर लिया। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए, जबकि एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हुआ है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हथियार बरामदगी के लिए ले गई थी पुलिस टीम
एसपी शुबहम अग्रवाल ने बताया कि सीआईए स्टाफ सरहिंद, थाना बडाली आला सिंह तथा पुलिस चौकी चुन्नी कलां की टीम ने पहले तीन लोगों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में सहजप्रीत सिंह, महिकप्रीत सिंह और मनजोत सिंह शामिल हैं। इन आरोपियों को अदालत से पुलिस रिमांड हासिल करने के बाद हथियारों की बरामदगी के लिए गांव वासियां वैदवान के पास एसवाईएल नहर के पास एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया था।

आरोपी ने छिपाई पिस्तौल निकाल पुलिस पर किया हमला
पुलिस के अनुसार बरामदगी के दौरान आरोपी महिकप्रीत सिंह ने वहां छिपाकर रखी हुई पिस्तौल निकाल ली और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। वहीं दूसरे आरोपी सहजप्रीत सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें महिकप्रीत सिंह के पांव में गोली लगी, जबकि सहजप्रीत सिंह के पांव में चोट आई। इस दौरान हवलदार गुरप्रीत सिंह भी घायल हो गए।
अवैध हथियार, नशा तस्करी और फिरौती वसूली के आरोप
एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले सीआईए स्टाफ सरहिंद ने हरमनदीप सिंह, रूपन सिंह और गुरजंट सिंह उर्फ जंटी को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से एक .315 बोर पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।
जांच के दौरान सामने आया कि यह गिरोह कथित रूप से अवैध हथियारों की आपूर्ति, नशे के कारोबार तथा लोगों से फिरौती वसूलने जैसी गतिविधियों में शामिल था। पुलिस के अनुसार इनके संबंध विदेशों में बैठे गैंगस्टरों से भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।