सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pump attendant assaulted in Jalandhar after asking for payment

30 रुपये के पेट्रोल पर बवाल: जालंधर में पैसे मांगने पर पंप कर्मी से मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2026 04:58 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हाथ में डंडा लेकर हमला करने के लिए आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया

विज्ञापन
Pump attendant assaulted in Jalandhar after asking for payment
पेट्रोल पंप पर मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर शहर के टीवी टॉवर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर महज 30 रुपये के पेट्रोल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने पंप कर्मी के साथ मारपीट कर दी। घटना की पूरी वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। खुरला किंगरा के पास गुरनाम गैस लाइन स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी मनीष ने बताया कि तीन युवक बाइक पर आए और 30 रुपये का पेट्रोल डलवाया। 
विज्ञापन




पेट्रोल भरवाने के बाद वे बिना पैसे दिए जाने लगे। जब उनसे भुगतान मांगा गया तो उन्होंने कहा कि पैसे बाद में दे देंगे। पैसे देने से इनकार करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। आरोप है कि युवकों ने पंप कर्मी के साथ धक्का-मुक्की की और डंडों से हमला करने की कोशिश की। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में एक युवक हाथ में डंडा लेकर हमला करने के लिए आगे बढ़ता दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया, लेकिन आरोपी युवक बिना पैसे दिए ही फरार हो गए। घटना के बाद पंप कर्मी ने पंप मालिक को जानकारी दे दी है और पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed