सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Mayor Vaneet Dhir mother Asha Dhir passes away

Jalandhar: मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन, कुछ माह पहले ही हुआ था पिता का देहांत

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: Nivedita Updated Thu, 25 Jun 2026 08:15 AM IST
विज्ञापन
सार

कुछ माह पूर्व ही मेयर वनीत धीर के पिता का भी निधन हुआ था। परिवार अभी उस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब माता के निधन से परिवार पर एक और बड़ा दुख आ पड़ा है।

Jalandhar Mayor Vaneet Dhir mother Asha Dhir passes away
आशा धीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

जालंधर के मेयर वनीत धीर की माता आशा धीर का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि आशा धीर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। 


कुछ माह पूर्व ही मेयर वनीत धीर के पिता का भी निधन हुआ था। परिवार अभी उस दुख से पूरी तरह उबर भी नहीं पाया था कि अब माता के निधन से परिवार पर एक और बड़ा दुख आ पड़ा है। आशा धीर के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मेयर वनीत धीर और उनके परिजनों को इस कठिन समय में हिम्मत और धैर्य बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की ओर से अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि सभा संबंधी विस्तृत कार्यक्रम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, हालांकि आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed