Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Jalandhar: Former Minister Manoranjan Kalia faints at the inauguration ceremony of the Guru Nanakpura overbridge; hospitalized.
{"_id":"6a3be765eea2aa68a6055e26","slug":"video-jalandhar-former-minister-manoranjan-kalia-faints-at-the-inauguration-ceremony-of-the-guru-nanakpura-overbridge-hospitalized-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर: गुरु नानकपुरा ओवरब्रिज उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया बेहोश, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: गुरु नानकपुरा ओवरब्रिज उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया बेहोश, अस्पताल में भर्ती
जालंधर में गुरु नानकपुरा ओवरब्रिज के उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना उस समय हुई जब गुरु नानकपुरा ओवरब्रिज के उद्घाटन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री कालिया की तबीयत बिगड़ने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है। हालांकि, उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू जालंधर दौरे पर हैं और शहर में दो स्थानों पर बने ओवरब्रिजों का उद्घाटन किया जाना है। गुरु नानकपुरा ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुई इस घटना के बाद उपस्थित लोगों ने पूर्व मंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
अस्पताल प्रशासन और परिवार की ओर से स्वास्थ्य संबंधी अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।