{"_id":"6a3ba500f31321e36c0477b3","slug":"video-sir-campaign-to-begin-in-jalandhar-tomorrow-blos-to-visit-every-household-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में कल से शुरू होगा एसआईआर अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में कल से शुरू होगा एसआईआर अभियान, घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
जालंधर में कल से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में जालंधर के डीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे और आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे। डीसी ने स्पष्ट किया कि यदि पहली बार बीएलओ के आने पर कोई मतदाता घर पर नहीं मिलता, तो बीएलओ तीन बार तक घर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केवल दस्तावेज तुरंत जमा न होने की स्थिति में किसी भी मतदाता की वोट नहीं काटी जाएगी। डीसी के अनुसार जिन मतदाताओं की जानकारी का रिकॉर्ड से मिलान (मैपिंग) नहीं हुआ है या जिनके पुराने वोटर कार्ड व अन्य विवरणों में कोई कमी पाई जाती है, उन्हें नोटिस जारी किया जा सकता है। जिनकी मैपिंग हो चुकी है और जिनकी नहीं हुई है, दोनों श्रेणियों के मतदाताओं के लिए दस्तावेजों की प्रक्रिया अलग-अलग होगी।मतदाता आवश्यकता पड़ने पर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, राज्य सरकार द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, किरायानामा प्रमाण पत्र, पासपोर्ट सहित कुल 13 प्रकार के दस्तावेज जमा कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने इस बार पहली बार बीएलए (ब्लॉक लेवल एजेंट) की व्यवस्था लागू की है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए, बीएलओ के साथ समन्वय बनाए रखेंगे और मतदाताओं को प्रक्रिया में सहयोग करेंगे।
कैसे कटेगी वोट?
वर्तमान मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक मतदाता को एस आई आर फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। यदि मतदाता घर पर मौजूद नहीं है, तो परिवार का कोई वयस्क सदस्य भी उसकी ओर से फॉर्म भर सकता है। जो मतदाता आवश्यक दस्तावेज और फॉर्म जमा कर देंगे, उनका नाम मतदाता सूची से नहीं हटेगा।हालांकि, जो लोग दस्तावेज जमा नहीं करेंगे, उनके नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके बावजूद हर मतदाता को अपनी जानकारी या दस्तावेज संबंधी कमी दूर करने के लिए दो महीने का समय दिया जाएगा। निर्धारित समय में दस्तावेज जमा करने पर उनका नाम मतदाता सूची में बरकरार रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।